फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Exhibition held in school

118 मॉडलों में 20 का हुआ चयन

Mon, 09 Oct 2017 11:07 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Mon, 09 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Exhibition held in school
बच्चों ने पेश किए मॉडल - फोटो : अमर उजाला

सुल्तानपुर। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में किया गया। प्रदर्शनी में जैव विविधता, वैकल्पिक ऊर्जा समेत अन्य विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए गए। 20 मॉडलों को पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।

विज्ञापन

प्रदर्शनी में जलवायु परिवर्तन के कारण, जैव विविधता के संरक्षण, मानव कल्याण में जीव विज्ञान का महत्व, वैकल्पिक ऊर्जा, सूचना प्रौद्योगिकी, गणित-भौतिक आधारित खेल विषयों पर विद्यार्थियों ने कुल 118 मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी में मॉडलों का अवलोकन जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी डॉ. डीआर विश्वकर्मा ने किया। इस मौके पर पूनम प्रियदर्शी, अजय कुमार, प्रीती प्रकाश, अमीता श्रीवास्तव, राजनरायन उपाध्याय, रामउजागिर वर्मा, विवेक व श्याम करन यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed