{"_id":"6a4408721165c70cbb07a420","slug":"excessive-screen-time-taking-a-toll-on-the-neck-problems-on-the-rise-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-159543-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: गर्दन के लिए भारी पड़ रहा स्क्रीन टाइम, बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: गर्दन के लिए भारी पड़ रहा स्क्रीन टाइम, बढ़ी परेशानी
Tue, 30 Jun 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मोबाइल, लैपटॉप और टैबलेट अब जिंदगी का जरूरी हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन इनके बढ़ते इस्तेमाल ने लोगों की गर्दन और रीढ़ की हड्डी पर दबाव बढ़ा दिया है। लंबे समय तक गर्दन झुकाकर स्क्रीन देखने की आदत लोगों को टेक्स्ट नेक सिंड्रोम का शिकार बना रही है। मेडिकल कॉलेज के अस्थि रोग विभाग में इस समस्या से परेशान 10 से 15 मरीज प्रतिदिन उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
टेक्स्ट नेक सिंड्रोम से पीड़ित दूबेपुर के शिवकुमार यादव व रामगंज के अनिल कुमार अग्रहरि ने बताया कि पहले गर्दन में कभी-कभी दर्द होता था, इसलिए ध्यान नहीं दिया। धीरे-धीरे दर्द बढ़ने लगा और मोबाइल चलाने व काम करने में परेशानी होने लगी। जांच के बाद पता चला कि लंबे समय तक गर्दन झुकाकर स्क्रीन देखने की वजह से यह समस्या हुई है। वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. सीएल रस्तोगी ने बताया कि डेस्क जॉब करने वालों और लंबे समय तक स्क्रीन इस्तेमाल करने वालों में टेक्स्ट नेक और गर्दन दर्द की समस्या तेजी से बढ़ रही है। शुरुआती अवस्था में इलाज, फिजियोथेरेपी और सही बैठने की आदत से काफी राहत मिल सकती है।
बरतें सावधानी
गर्दन को धीरे-धीरे दाएं और बाएं कंधे की तरफ झुकाकर स्ट्रेच करें।
दोनों कंधों को पीछे की ओर खींचें, जैसे उनके बीच पेन या पेंसिल दबानी हो।
मोबाइल, लैपटॉप और मॉनीटर का ऊपरी हिस्सा आंखों के बराबर रखें।
स्क्रीन देखते समय गर्दन को आगे की ओर झुकाने से बचें।
ऐसी कुर्सी का इस्तेमाल करें, जिसमें कमर को सहारा मिले और पैर जमीन पर सीधे टिके हों।