{"_id":"6276b739bbf4ad0ba634661d","slug":"exam-sultanpur-news-lko629539845","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा के जरिए होगा मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा के जरिए होगा मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग में प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत संचालित निशुल्क कोचिंग में एडमीशन अब प्रवेश परीक्षा के जरिए होगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 15 मई तक हो सकेगा। कोचिंग सत्र 10 जून से संचालित होने की संभावना है।
राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में समाज कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना का संचालन हो रहा है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से पिछड़े तथा उत्साही मेधावी छात्र-छात्राओं को सिविल सेवा परीक्षा, एनडीए, सीडीएस, आईआईटी, जेईई, नीट तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग दी जाती है। जिला समाज कल्याण अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि निशुल्क कोचिंग में प्रवेश के लिए इस बार पात्रता परीक्षा का आयोजन अभ्युदय पोर्टल के माध्यम से होगा।
इसमें ऑनलाइन आवेदन 15 मई तक किया जा सकेगा। जेईई की प्रवेश परीक्षा 18 मई को दोपहर दो से साढ़े तीन बजे, नीट की प्रवेश परीक्षा 19 मई को दोपहर दो से साढ़े तीन बजे, एनडीए/सीडीएस की प्रवेश परीक्षा 20 मई को दोपहर दो से साढ़े तीन बजे, सिविल सेवा की प्रवेश परीक्षा 21 मई को दोपहर दो से साढ़े तीन बजे तक होगी। प्रवेश परीक्षा के परिणाम वेबसाइट पर 25 मई को प्रदर्शित होंगे। कोचिंग सत्र 10 जून से शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विशेषज्ञों के पैनल देंगे कोचिंग
प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को विशेषज्ञों के पैनल से शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए विषयवार शिक्षक चयनित किए गए हैं। इसमें राजकीय माध्यमिक विद्यालयों, सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के अनुभवी शिक्षक शामिल हैं। अभ्युदय कोचिंग योजना के विद्यार्थियों को प्रदेश सरकार की ओर से निशुल्क टैबलेट वितरित किया जाएगा।