फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   exam

आज से 116 केंद्रों पर होगी स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा

Mon, 14 Mar 2022 12:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
exam
सुल्तानपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं सोमवार से होंगी। इसके लिए 116 केंद्र बनाए गए हैं। छात्राओं वाले महाविद्यालयों को स्वकेंद्र की सुविधा प्रदान की गई है। वहीं, स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के छात्रों को दूसरे केंद्रों पर परीक्षा देनी होगी। सेमेस्टर परीक्षा में लगभग 50 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के मुताबिक पहली बार स्नातक स्तर पर सेमेस्टर परीक्षाएं आयोजित कराने का निर्णय लिया गया है। स्नातक प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षा 20 जनवरी से प्रस्तावित थी। कोविड-19 के बढ़ते केस के मद्देनजर परीक्षा टाल दी गई थी। अब फिर से डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने परीक्षा की तिथियां घोषित की हैं। सोमवार से नौ अप्रैल तक सेमेस्टर परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी। इसके लिए सुल्तानपुर व अमेठी के 116 महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया है। सहायता प्राप्त और राजकीय डिग्री कॉलेजों को स्वकेंद्र की सुविधा दी गई है। वहीं, जिन महाविद्यालयों में सिर्फ छात्राएं अध्ययनरत है, उन्हें भी स्वकेंद्र की सुविधा प्रदान की गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को स्वकेंद्र की सुविधा मिली है। स्ववित्तपोषित महाविद्यालय के छात्रों को अलग महाविद्यालयों में आवंटित किया गया है। दोनों जिलों में कई स्ववित्तपोषित महाविद्यालय ऐसे भी हैं, जो परीक्षा केंद्र बनने से चूक गए हैं। सेमेस्टर परीक्षा में करीब 50 हजार स्टूडेंट्स प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा नियंत्रक उमानाथ सिंह ने बताया कि केंद्रों की सूची महाविद्यालयों को भेज दी गई है। सेमेस्टर परीक्षा कोविड-19 नियमों के मुताबिक कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed