{"_id":"60903f5d8ebc3ef5e4393b95","slug":"entry-of-aam-admi-party-in-up-panchayat-election-sultanpur-news-lko5767199161","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी ने भी की एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी ने भी की एंट्री
विज्ञापन
सुल्तानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मैदान में पहली बार उतरी में आम आदमी पार्टी ने भी एंट्री की है। पार्टी ने दो सीटों पर जीत दर्ज करते हुए अन्य कई सीटों पर मुकाबला रोचक बनाया है।
सोमवार को घोषित जिला पंचायत के नतीजों में आम आदमी पार्टी समर्थित प्रत्याशी अनीता सूरज कुमार ने जिला पंचायत वार्ड संख्या 17 में करीब 2000 मतों से जीत दर्ज की है।
वार्ड नंबर 37 में आसिफ खान ने अपने प्रतिद्वंद्वी को करीब 3000 से अधिक मतों से हराया है। पार्टी के छात्र विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कोरी वार्ड 32 में कांटे की टक्कर देते हुए दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
जिला पंचायत चुनाव में पार्टी समर्थित दो प्रत्याशियों की जीत पर पार्टी ने खुशी जताई है। पूर्व राज्यमंत्री व जिलाध्यक्ष डॉ. संदीप शुक्ला ने कहा कि यह जीत आम आदमी पार्टी की विचारधारा और कार्यकर्ताओं की है। दिल्ली के विकास मॉडल को प्रत्याशी क्षेत्र में ले जाएंगे।