{"_id":"629e42115131652edb42aea5","slug":"encrochment-sultanpur-news-lko6340280108","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटवाने के लिए सड़क पर उतरे डीएम व एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटवाने के लिए सड़क पर उतरे डीएम व एसपी
विज्ञापन
जिला अस्पताल के सामने अतिक्रमण हटवाते डीएम और एसपी।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। शहर की सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए सोमवार को डीएम और एसपी को भी टीम के साथ सड़क पर उतरना पड़ा। दोनों अधिकारियों की मौजूदगी में अभियान के दौरान कई सड़कों से अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटाने के साथ ऐसा करने वालों को कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
जिला मुख्यालय के प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस-प्रशासन की टीम ने गत दिनों कुछ मार्गों से अस्थायी अतिक्रमण को हटाया था। सोमवार को फिर पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू किया गया तो डीएम व एसपी भी मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों के नेतृत्व में सोमवार को कुड़वार नाका, जिला अस्पताल के आसपास और अन्य मार्गों पर अतिक्रमण हटाया गया। इससे पहले सड़क तक फैला प्रतिष्ठानों का सामान दुकानदारों ने समेट लिया। कई स्थानों पर टीम ने अस्थायी निर्माण को हटाया।
डीएम व एसपी ने दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई करने की दुकानदारों को चेतावनी दी। कहा कि ऐसे में सामान जब्त करने के साथ जुर्माने भी लगाया जाएगा। डीएम-एसपी के साथ पुलिस बल की मौजूदगी के चलते अतिक्रमण विरोधी अभियान का किसी ने विरोध भी नहीं किया। ठेला व पटरी दुकानदारों को वेंडिंग जोन में दुकानें लगाने का निर्देश दिया गया। इस दौरान एसडीएम सदर चंद्रप्रकाश पाठक, सीओ राघवेंद्र चतुर्वेदी, नगर पालिका ईओ समेत कई लोग मौजूद रहे।