फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Emergency service could not start in trauma center

चार वर्ष बाद भी ट्रॉमा सेंटर में नहीं शुरू हो सकी इमरजेंसी सेवा

Mon, 20 Jan 2020 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Emergency service could not start in trauma center
सुल्तानपुर। रोजाना हाईवे पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए शासन की ओर से चार वर्ष पूर्व जिले को मिला ट्रॉमा सेंटर विशेषज्ञ चिकित्सकों के अभाव में ठप पड़ा है। यहां गंभीर रूप से घायलों को आपातकालीन सेवा नहीं मिल पाती है। ट्रॉमा सेंटर मात्र ओपीडी तक सिमट गया है।
विज्ञापन

जिले में गंभीर रूप से घायल या गोलीकांड के शिकार हुए लोगों को पहले की तरह जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया जा रहा है। ऐसे में अधिकांश लोगों की समय से उपचार नहीं मिल पाने के कारण रास्ते में ही मौत हो जाती है। कई बार स्वास्थ्य विभाग ने शासन से विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की मांग की, लेकिन वह आज तक पूरी नहीं हुई।
विज्ञापन

प्रति वर्ष इलाहाबाद-फैजाबाद और लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैकड़ों लोग सड़क दुर्घटनाओं में घायल होते हैं। इनमें ज्यादातर समय पर उचित उपचार नहीं मिल पाने से मौत के शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को शासन ने गंभीरता से लेते हुए चार वर्ष पूर्व सुल्तानपुर जिले में एक जनपद स्तरीय ट्रॉमा सेंटर खोलने का निर्णय लिया था। हाईवे पर स्थित अमहट के पास स्वास्थ्य विभाग की सात हजार वर्गफुट भूमि पर ट्रॉमा सेंटर का निर्माण भी कराया गया।
ढाई करोड़ रुपये की लागत से बने ट्रॉमा सेंटर में 10 बेडों की व्यवस्था है। ट्रॉमा सेंटर में आईसीयू, सीटी स्कैन मशीन, अल्ट्रासाउंड, वेंटीलेटर मशीन समेत सभी जरूरी उपकरण उपलब्ध होने के बाद भी इसकी सुविधाएं लोगों को नहीं मिल पा रही हैं।
सीएमओ डॉ. चंद्रभूषण नाथ त्रिपाठी ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर में विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं हैं। इस वजह से इसे चालू नहीं किया जा सका है। ट्रॉमा सेंटर में आर्थोपेडिक और न्यूरो सर्जन के साथ ही 10 चिकित्सकों की तैनाती होनी है।
शासन को कई बार इस बारे में पत्र लिखा गया है। पूरे प्रदेश में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है। जब तक विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं मिलेंगे ट्रॉमा सेंटर चालू करा पाना संभव नहीं है। इसके साथ ही ट्रॉमा सेंटर में एक एक्स-रे मशीन भी होनी चाहिए।

प्रयागराज-अयोध्या और लखनऊ-वाराणसी जिले के बीच में स्थित जौनपुर, अमेठी, प्रतापगढ़, अंबेडकरनगर जिले के घायलों को सुल्तानपुर ट्रॉमा सेंटर में चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध होगी। ये वे जिले हैं, जिनसे लखनऊ और वाराणसी ट्रॉमा सेंटर की दूरी अधिक है। ऐसे में समय पर उपचार नहीं मिलने से ज्यादातर लोगों की मौत हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed