{"_id":"667b3a4793bf2ea2bd0ec9d4","slug":"emergency-is-the-darkest-day-in-the-history-of-democracy-govind-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-115096-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपातकाल लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला दिन : गोविंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपातकाल लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला दिन : गोविंद
Wed, 26 Jun 2024 03:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 26 Jun 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। केंद्र की कांग्रेस सरकार की ओर से 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल के विरोध में भाजपा ने इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाया। विरोध में भाजपा ने शहर में मौन जुलूस निकाला। लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति ने डीएम को ज्ञापन दिया।
देश में कांग्रेस सरकार की ओर से करीब 49 वर्ष पहले लगाई गई इमरजेंसी के विरोध में भाजपाइयोें ने मंगलवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा से मौन जुलूस निकाला। बैनर लिए जुलूस ने पूरे शहर में भ्रमणकर दिन को काला दिवस के रूप में मनाते हुए कांग्रेस का विरोध किया। इसके बाद पार्टी कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में पार्टी के प्रदेश महामंत्री व एमएलसी गोविंद नारायन शुक्ला ने कहा कि 25 जून देश के इतिहास में लोकतंत्र का सबसे काला दिन है। इसी दिन सत्ता के लालच में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व कांग्रेस ने 49 वर्ष पहले देशपर में आपातकाल थोपकर लोकतंत्र व संविधान की हत्या कर दी थी।
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में संविधान व आरक्षण को लेकर झूठ फैलाया। इसके बाद भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनी। इसके पहले भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा ने लोकतंत्र सेनानी पूर्व विधायक रामचंद्र चौधरी, डॉ. वीपी सिंह, इं. सुरेंद्र बहादुर सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह, रामयज्ञ ओझा, रामकरन गिरि, पुत्तुलाल तिवारी, डॉ. अनंत प्रकाश पांडेय समेत 25 लोकतंत्र रक्षकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
लोकतंत्र रक्षक सुरेंद्र बहादुर सिंह ने आपातकाल के अपने अनुभवों को साझा किया। जुलूस व गोष्ठी में आनंद द्विवेदी, घनश्याम चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल, ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि डिंपल सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह, सुमन राव कोरी,अजय सिंह लीडर, गांधी सिंह, गोविन्द तिवारी टाडा, धर्मेन्द्र द्विवेदी आदि शामिल रहे।
जद यू ने भी मनाया काला दिवस
सुल्तानपुर। लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति ने 25 जून को काला दिवस के रूप में मनाया। मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन डीएम को दिया। समिति के जिलाध्यक्ष एसबी सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 49 वर्ष पहले इमरजेंसी लगाकर देश के नागरिकों के अधिकारों का हनन कर लिया था। ज्ञापन देने वालों में कई लोग शामिल रहे। जद यू प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश उपाध्याय ने 25 जून को काला दिवस मनाते हुए इसे देश पर काला धब्बा बताया।