फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Electricity workers attacked with sharp weapons

Sultanpur News: बिजली कर्मियों पर धारदार हथियार से किया हमला

Sun, 01 Dec 2024 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 01 Dec 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers attacked with sharp weapons
ह​थियार लेकर बिजली कर्मी से ​भिड़ता युवक।
सूरापुर (सुल्तानपुर)। चौकी क्षेत्र के तवक्कलपुर नगरा कस्बे में शनिवार सुबह बिजली बिल की बकाया वसूली पर निकली टीम पर एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में विद्युत कर्मी बाल-बाल बच गए। अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं, हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन

तवक्कलपुर नगरा विद्युत उपकेंद्र पर कार्यरत जेई सुमित कुमार मंडल निवासी नवाडीह थाना जामा जिला दुमका झारखंड शनिवार सुबह 11.40 बजे अपनी टीम के साथ तवक्कलपुर नगरा (सूरापुर बाजार) शाहगंज रोड पर विद्युत बिल की बकाया वसूली व चेकिंग करने निकले थे। आरोप है कि शाहगंज रोड स्थित एक घर में चेकिंग के दौरान गृहस्वामी बांकेलाल के कनेक्शन का 81,788 रुपये बकाया मिला। उनका कनेक्शन टीम ने काट दिया।
विज्ञापन

बांकेलाल के पुत्र सतीश ने धारदार हथियार लेकर टेक्नीशियन उमाशंकर यादव, संविदा लाइनमैन यादवेंद्र यादव, अखिलेश पर हमला कर दिया। किसी तरह विद्युत कर्मी बच निकले। इसके बाद आरोपी भाग गया। अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सतीश के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed