फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Electricity supply system is being improved with Rs 20 lakhs

Sultanpur News: 20 लाख से सुधारी जा रही बिजली आपूर्ति व्यवस्था

Thu, 14 Sep 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 14 Sep 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply system is being improved with Rs 20 lakhs
सुल्तानपुर। दुर्गा पूजा महोत्सव को देखते हुए शहर में करीब 20 लाख रुपये से बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुधारी जा रही है। महोत्सव में सुरक्षा के लिए तारों के नीचे गार्डिंग की जाएगी। महोत्सव को देखते हुए काम शुरू करा दिए गए हैं।
विज्ञापन



अक्तूबर के अंतिम पखवाड़े में शहर में आयोजित होने वाले दुर्गा पूजा महोत्सव में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए तैयारी शुरू हो गई है। महोत्सव में बिजली आपूर्ति के लिए करीब 20 लाख रुपये से काम कराए जा रहे हैं। इंजीनियरों के मुताबिक लागत घट व बढ़ भी सकती है।
विज्ञापन



अवर अभियंता धर्मनाथ प्रसाद ने बताया कि शहर के मुख्य मार्ग पर हाईटेंशन लाइन के नीचे सुरक्षा के लिए गार्डिंग करवाई जाएगी। इसके अलावा जर्जर तार व पोल भी बदले जाएंगे। लाइन में अन्य खामियों को दूर किया जाएगा। इसके लिए लगातार लाइनों का सर्वे चल रहा है। फीडर पर भी खामियों को दुरुस्त किया जाएगा। प्रतिमा विसर्जन यात्रा को देखते हुए कुछ जगहों पर लाइनों को ऊंचा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वितरण निगम ने महोत्सव में डेढ़ माह की अवधि को देखते हुए काम शुरू करा दिया है। एसडीओ शहर विश्वजीत कुमार ने बताया कि 10 अक्तूबर तक काम को हरहाल में पूरा करा दिया जाएगा। संविदा कर्मियों के साथ ही कार्य में एजेंसी को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed