{"_id":"67c35ca6c6f179378903079a","slug":"electricity-substations-closed-as-soon-as-strong-wind-and-rain-started-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-128056-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: तेज हवा व बारिश शुरू होते ही विद्युत उपकेंद्र हुए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: तेज हवा व बारिश शुरू होते ही विद्युत उपकेंद्र हुए बंद
Sun, 02 Mar 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 02 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शुक्रवार रात तेज हवा के बीच बारिश शुरू होते ही अधिकांश विद्युत उपकेंद्र बंद हो गए। करीब एक घंटे बाद उपकेंद्र चालू किए गए। मौसम में खराबी से दो फीडरों के इंसुलेटर जल गए और एक खंभा टूट गया। शनिवार सुबह समय से बिजली नहीं मिलने से करीब तीन हजार आबादी को पानी की समस्या से जूझना पड़ा।
शुक्रवार रात करीब तीन बजे अचानक तेज हवा के बीच हल्की बरसात शुरू होते वितरण निगम के अधिकांश विद्युत उपकेंद्र सुरक्षा की दृष्टि से बंद कर दिए गए। आपूर्ति बंद होते शहर में अंधेरा छा गया। करीब एक घंटे बाद उपकेंद्र चालू होने के बाद सुबह लोगों को बिजली मिल सकी, लेकिन शहर के डाकखाना उपकेंद्र का सब स्टेशन व पुलिस लाइन फीडर नहीं चला। जांच में पता चला कि दोनों फीडरों का इंसुलेटर जल गए। उपकेंद्र फीडर सुबह छह बजे चालू हुआ, जबकि पुलिस लाइन फीडर करीब आठ बजे चालू हो सका।
नलकूप नहीं चलने से पानी के लिए तरसे लोग
नलकूप नहीं चलने से वजह से विवेकनगर मोहल्ले के करीब तीन हजार आबादी को पानी की समस्या से जूझना पड़ा। लोगों को हैंडपंप व शाम को भरे गए पानी से काम चलाना पड़ा। इसमें लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। तेज हवा से टीपीनगर के साउथ फीडर का लौहर पश्चिम के पास एक खंभा टूट गया। खंभे को लगाने का निर्देश एक्सईएन ने दिया है।
विज्ञापन
सुरक्षा के लिए बंद किए थे उपकेंद्र
अधिशासी अभियंता पवन कुमार ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से उपकेंद्रों को बंद किया गया था। कुछ उपकेंद्र आधे घंटे तो कुछ को एक घंटे बाद चालू कर दिया गया। कहीं कोई बड़ी खराबी सामने नहीं आई है।