फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Electricity crisis will aggrevate

लगेगा कम क्षमता का ट्रांसफार्मर

Tue, 08 Dec 2015 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Tue, 08 Dec 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन

पयागीपुर स्थित पारेषण के 132 केवी के डैमेज 63 एमवीए के पावर ट्रांसफार्मर की जगह अब 40 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। कंपनी की ओर से डैमेज के बदले तुरंत नया ट्रांसफार्मर नहीं देने से पारेषण के  इंजीनियरों ने यह निर्णय लिया है। फिलहाल पारेषण के इस निर्णय से गर्मी के मौसम में बिजली संकट बढ़ना तय माना जा रहा है। हालांकि पारेषण इसे तात्कालिक सुधार की जरूरत मानकर कदम उठा रहा है। ट्रांसफार्मर लगाने की तैयारी शुरू हो गई है।

विज्ञापन



पयागीपुर स्थित 400 केवी परिसर में स्थापित  132 केवी उपकेंद्र का एक दिसंबर को खराब हुए 63 एमवीए के पावर ट्रांसफार्मर की जगह अब 40 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर लगा जाएगा। उपकेंद्र से अभी सिर्फ एक पावर ट्रांसफार्मर के सहारे की जा रही आपूर्ति को देखते हुए पारेषण ने यह निर्णय लिया है। खराब हुए 63 एमवीए का ट्रांसफार्मर करीब दो  वर्ष पहले स्थापित करते समय 40 एमवीए का ट्रांसफार्मर निकाल कर रख दिया गया  था। अब यही 40 एमवीए का ट्रांसफार्मर फिर से चार्ज करके स्थापित करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


कंपनी की ओर से डैमेज ट्रांसफार्मर के बदले तुरंत नया ट्रांसफार्मर नहीं देने की स्थिति को देखते हुए पारेषण के इंजीनियरों ने  तत्काल की बिजली जरूरतों को देखते हुए यह निर्णय लिया है। इसके पीछे चालू हालत के 63 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर खराब होने की स्थिति में एक विकल्प  भी रहने की योजना है। फिलहाल पारेषण के इस निर्णय से सर्दी के मौसम में तो बिजली की जरूरतों को पूरा किया जा सकेगा लेकिन गर्मी में दिक्कत बढ़ जाएगी। 40 एमवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित होने से पारेषण गर्मी के दिनों में  वितरण को पूरी आपूर्ति नहीं दे सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो गर्मी के दिनों  में 63 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर होने के बाद भी पारेषण का लोड बढ़ गया था। लोड नियंत्रित करने के लिए गर्मी में कटौती की जाती रही है। अब 40 एमवीए के स्थापित होने से लोड और अधिक बढ़ जाएगा। इसे नियंत्रित करने के लिए कटौती ही एक जरिया बचेगी। हालांकि पारेषण के एसई कपिल देव का कहना है कि गर्मी तक 63 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर कंपनी से मिल जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed