फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Electricity Crisis in Sultanpur

दो घंटे बंद रहा डाकखाना उपकेंद्र

Thu, 17 Sep 2015 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Thu, 17 Sep 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
400 केवी उपकेंद्र के पीछे स्थित यार्ड में जंपर कटने से गुरुवार की दोपहर बाद शहर का डाकखाना उपकेंद्र बंद हो गया। पूरा उपकेंद्र बंद होते ही लोगों का दबाव बढ़ते ही वितरण खंड के इंजीनियर हैरान हो गए। दो घंटे खराबी के दौरान शहर की 50 हजार आबादी बिजली को लेकर परेशान रही।
विज्ञापन



गुरुवार को दिन में उपकेंद्रों पर चल रहा विश्वकर्मा पूजा का कार्यक्रम जैसे ही निपटा थोड़ी देर बाद ही डाकखाना सब स्टेशन अचानक बंद हो गया। पूरा उपकेंद्र बंद होते ही लोगों का दबाव बढ़ते ही इंजीनियर हैरान हो गए। काफी छानबीन के बाद भी पता नहीं चलने पर इसकी सूचना पारेषण को दी गई। बाद में पारेषण एवं वितरण खंड के इंजीनियरों की छानबीन में पयागीपुर स्थित 400 केवी उपकेंद्र के पीछे यार्ड में मुख्य लाइन का जंपर कटना पाया गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद इंजीनियरों ने फॉल्ट को दूर कर आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन


करीब पौने दो घंटे दिन में शहर का डाकखाना उपकेंद्र बंद होने से 50 हजार की आबादी भीषण उमस में परेशान रही। गर्मी से लोगों के कार्य भी बाधित हुए। एसडीओ एके सिंह ने बताया कि करीब ढाई बजे मुख्य लाइन के जंपर में खराबी की वजह से उपकेंद्र बंद हुआ था। चार बजे फॉल्ट दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन भर परेशान रहे विनोबापुरी के लोग
शहर के विनोबापुरी समेत आसपास के मोहल्लो की आबादी गुुरुवार को दिन भर बिजली को लेकर परेशान रही। मोहल्लेवालों के मुताबिक गुरुवार को दिन में सिर्फ एक बार पंद्रह मिनट के लिए बिजली आई है। उसके बाद बिजली नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed