फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   election

हर सीट के मतों की गिनती के लिए लगेंगी 14 टेबल

Wed, 02 Mar 2022 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
election
सुल्तानपुर। विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में 14 टेबल लगाए जाएंगे। सर्विस मतों की गणना के लिए वोटों के हिसाब से मेज लगाई जाएगी। चुनाव के बाद प्रशासन ने गणना की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पांचों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना मंडी परिषद में कराई जाएगी।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 10 मार्च को अमहट स्थित मंडी परिषद में होगी। गणना के लिए पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए एक-एक पंडाल बनाए जाएंगे। हर विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती के लिए 14 टेबल लगाए जाएंगे। पांचों विधानसभा क्षेत्रों की गणना के लिए कुल 70 मेज लगाने की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही कर्मचारियों के मतपत्रों की गिनती के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक व दो टेबल लगाने की व्यवस्था की जा रही है। बैलेट पेपर के वोटों की संख्या के आधार पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में मतपत्रों की गिनती के लिए मेजों का निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन

चुनाव के बाद प्रशासन शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतगणना की तैयारियों में जुटा है। प्रशासन ने मतगणना के लिए गणना कार्मिकों की नियुक्ति कर दी है। गणना में बैंक कर्मियों के साथ ही अन्य कर्मचारियों को लगाया गया है। प्रत्येक टेबल पर एक माइक्रो ऑब्जर्वर के साथ चार कर्मचारियों को लगाने की तैयारी है। एडीएम प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी बी प्रसाद ने बताया कि विधानसभा चुनाव की मतगणना शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने की तैयारियां चल रही हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 14 टेबल लगाए जाएंगे। मंडी परिषद में गणना कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed