{"_id":"61fec2e7ee6ff472ef68d073","slug":"election-sultanpur-news-lko616562243","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा, बसपा, कांग्रेस समेत 12 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा, बसपा, कांग्रेस समेत 12 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल करते इसौली के बसपा प्रत्याशी यशभद्र सिंह मोनू।
- फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन नाम निर्देशन को लेकर कलेक्ट्रेट के पास भारी गहमागहमी रही। समर्थकों के साथ सपा, बसपा, कांग्रेस समेत 12 प्रत्याशियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नाम निर्देशन किया। नामांकन के दौरान उम्मीदवारों के समर्थक बाहर नारेबाजी करते रहे। नामांकन को देखते हुए कलेक्ट्रेट व आसपास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। प्रत्याशियों के समर्थक बैरियर के पास ही रोक लिए गए।
पांचवें चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया के बीच शनिवार को नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट व आसपास भारी गहमागहमी रही। पांचवें दिन बसपा के तीन, सपा के एक व कांग्रेस के एक प्रत्याशी समेत कुल 12 नाम निर्देशन पत्र भरे गए। सुल्तानपुर के बसपा प्रत्याशी डॉ. डीएस मिश्रा समर्थकों के साथ पैदल ही कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट पहुंचकर उन्होंने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। इसौली के बसपा प्रत्याशी यशभद्र सिंह मोनू ने दोपहर समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट पहुंचकर उन्होंने आरओ वंदना पांडेय के समक्ष दो सेट में नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। सदर विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी ओपी सिंह ने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर नाम निर्देशन किया। बसपा प्रत्याशियों के नामांकन के समय एमएलसी दिनेशचंद्रा, रवींद्र प्रताप तिवारी, सर्वेंद्र अंबेडकर, रिजवान अहमद समेत अन्य मौजूद रहे। पांचवें दिन सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी अनूप संडा भी समर्थकों के साथ दोपहर को कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट में उन्होंने आरओ के सामने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। नामांकन के समय सपा जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव, चद्र प्रकाश अग्रवाल, महासचिव सलाउद्दीन समेत अन्य मौजूद रहे।
इसके साथ ही कांग्रेस के लंभुआ प्रत्याशी विनय विक्रम सिंह ने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नाम निर्देशन पत्र भरा। इसके पहले कांग्रेस प्रत्याशी पार्टी कार्यालय पर पहुंचे। कार्यालय से प्रभारी जिलाध्यक्ष तेज बहादुर पाठक समेत अन्य पार्टी के लोगों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर नाम निर्देशन किया। इसके साथ ही इसौली से निर्दल रमेश कुमार शर्मा समेत दो ने नाम निर्देशन पत्र भरा। सुल्तानपुर से उमेश, सदर से आजाद समाजपार्टी के अनीस अहमद, रामप्रकाश व हरीलाल ने नाम निर्देशन किया। लंभुआ से निर्दल अमृतलाल ने नामांकन किया। नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट व उसके आसपास काफी गहमागहमी रही।
विज्ञापन
सपा, बसपा व कांग्रेस समेत अन्य प्रत्याशियों के समर्थक बैरियर के पास नारेबाजी करते रहे। नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट व आसपास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। उम्मीदवारों के साथ आने वाले उनके समर्थकों को पुलिस ने बैरियर के पास ही रोक लिया। बैरियर के अंदर प्रत्याशी व उनके प्रस्ताव, अधिवक्ता को ही अंदर प्रवेश दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी रवीश गुप्ता ने बताया कि अभी तक पांचों विधानसभा क्षेत्रों से 15 नामांकन पत्र भरे गए हैं। रविवार को नामांकन नहीं होगा। अब सात व आठ फरवरी को नाम निर्देशन किए जा सकेंगे।