{"_id":"61f8269894074167fd11f73c","slug":"election-sultanpur-news-lko615844425","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशी आज से दाखिल कर सकेंगे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशी आज से दाखिल कर सकेंगे नामांकन
विज्ञापन
सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट में बना नामांकन कक्ष।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिलें में पांचवें चरण में कराए जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन मंगलवार से कड़े सुरक्षा घेरे में कलेक्ट्रेट में शुरू होगा। कलेक्ट्रेट की पांच राजस्व अदालतों को नामांकन कक्ष बनाया गया है। नाम निर्देशन प्रक्रिया को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर व बाहर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। परिसर के साथ ही मुख्य गेट व कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्गों पर मजिस्ट्रेट के साथ बड़ी संख्या में पुलिस व पुलिस के अधिकारी तैनात किए गए हैं। प्रमुख मार्गों को बंद कर दिया गया है।
कलेक्ट्रेट की तरफ आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। भीड़ को रोकने के लिए बैरियर बनाए गए हैं। बैरियर पर पुलिस तैनात की गई है। प्रत्याशियों का नामांकन सीसीटीवी की नजर में होगा। नामांकन की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। कलेक्ट्रेट परिसर में पांच राजस्व अदालतों में बनाए गए नामाकंन कक्षों के बाहर बैरिकेडिंग की गई है। बैरिकेडिंग के पास भीड़ रोकने के लिए पुलिस तैनात रहेगी। नामांकन कक्ष के अंदर एक-एक प्रत्याशी बारी-बारी से नामांकन करने जा सकेंगे। चुनावी प्रक्रिया को देखते हुए नाम निर्देशन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित को अपनी जिम्मेदारी के निर्वहन का निर्देश दिया है।
विधानसभा क्षेत्रवार बनाए गए नामांकन कक्ष
विधानसभा चुनाव के लिए कलेक्ट्रेट स्थित पांच राजस्व अदालतों को नामांकन कक्ष बनाया गया है। इसौली विधानसभा क्षेत्र के लिए अपर उपजिलाधिकारी सदर, सुल्तानपुर के लिए डीएम अदालत कक्ष को नाम निर्देशन कक्ष बनाया गया है। इसी तरह सदर विधानसभा क्षेत्र के लिए अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन न्यायालय कक्ष, लंभुआ के लिए मुख्य राजस्व अधिकारी अदालत कक्ष व कादीपुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के नामांकन अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त के न्यायालय कक्ष में दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन सुबह 11 बजे से तीन बजे तक आठ फरवरी तक दाखिल हो सकेंगे।