8. लंभुआ में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के संबंध में बैठक करतीं एसडीएम।
- फोटो : SULTANPUR
Link Copied
लंभुआ (सुल्तानपुर)। तहसील सभागार में बुधवार को विधानसभा सामान्य निर्वाचन को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के विषय में विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन
तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी लंभुआ वंदना पांडेय के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। एसडीएम ने कहा कि कुल 450 बूथों पर बीएलओ के जरिए नए मतदाताओं का नाम शामिल करने, दूसरे स्थान पर निवास कर रहे मतदाताओं का नाम जांच के बाद सूची से हटाने व महिला पुरुष के अनुपात में वोटों का प्रतिशत बढ़ाने के संबंध में कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
एसडीएम ने बताया कि इस बार 80 से 100 वर्ष के बुजुर्ग मतदाताओं को पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा मिलेगी। इसके लिए बीएलओ सूची का सत्यापन करेंगे। एसडीएम ने शिक्षक रणवीर सिंह को निर्वाचन का नोडल नामित किया। इस मौके पर तहसीलदार अरविंद मिश्रा, बीईओ अजय सिंह, लीला यादव, अशोक सिंह, प्रमिला शुक्ला, नवीन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।