फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Elder brother murdered with ax over branch cutting dispute

Sultanpur News: डाल काटने के विवाद में बड़े भाई की कुल्हाड़ी से हत्या

Wed, 07 Feb 2024 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 07 Feb 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Elder brother murdered with ax over branch cutting dispute
जयसिंहपुर(सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के पीढ़ी मेहंदिया गांंव में मंगलवार सुबह पेड़ की डाल काट रहे बड़े भाई पर छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बीच-बचाव में आए पिता को भी उसने नहीं छोड़ा। भाई व पिता को लहूलुहान कर आरोपी छोटा भाई भाग निकला। घायलों को मेडिकल काॅलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बड़े भाई को मृत घोषित कर दिया। घायल पिता का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी पर एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के पीढ़ी मेहंदिया गांव निवासी राम मिलन यादव (50) मंगलवार सुबह 10 बजे के करीब अपने घर के सामने अर्जुन के पेड़ की डालियों को काट रहे थे। उनके छोट भाई राजनाथ के विरोध किया। विवाद बढ़ने पर राजनाथ ने पत्नी व बेटे के साथ बड़े भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बचाव में आए पिता राम जग (70) को भी मारापीटा। राम मिलन व रामजग को लहूलुुहान कर राजनाथ भाग निकला। आनन फानन निजी वाहन से घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने राम मिलन को मृत घोषित कर दिया। जबकि रामजग का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मृतक के बेटे दीपक ने आरोप लगाते हुए बताया कि पेड़ की डालियों को काटने को लेकर विवाद हुआ था। इसमें राजनाथ ने परिजनों के साथ कुल्हाड़ी से हमला कर पिता की हत्या कर दी। दादा रामजग गंभीर रूप से घायल हो गए। हत्या की जानकारी मिलने पर एसपी सोमेन बर्मा, सीओ प्रशांत सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पांच महीने पहले भी हुई थी मारपीट

दीपक ने बताया कि करीब पांच महीने पहले भी चाचा राजनाथ ने पिता राम मिलन को मारापीटा था। इससे उनके सिर में चोट आई थी। शिकायत करने पर जयसिंहपुर पुलिस ने कार्रवाई के बजाय समझौता करवा दिया था। इससे राजनाथ का हौसला बढ़ गया था। ग्रामीणों ने बताया कि राजनाथ झगड़ालू प्रवृति का है। आए दिन किसी ने किसी से विवाद करता रहता है।

हिरासत में लिए गए पिता-पुत्र
तहरीर मिली है आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। हत्यारोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मृतक का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।
- उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार मिश्र, कोतवाली प्रभारी जयसिंहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed