{"_id":"5824a8204f1c1b7304b37a13","slug":"ekadashi-celebrated","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया विष्णु प्रबोधिनी एकादशी पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया विष्णु प्रबोधिनी एकादशी पर्व
Amarujala Bureau
Updated Thu, 10 Nov 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
खूब बिके गन्ने और शकरकंदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विष्णु प्रबोधिनी एकादशी का त्योहार बृहस्पतिवार को श्रद्धा व विश्वास के साथ मनाया गया। बाजारों में दिन भर शकरकंद (गंजी), सिंघाड़े व फलों की दुकानों पर खरीददारों की भीड़ रही। शहर के विभिन्न चौराहों पर लगाए गए गन्ने की दुकानों पर दिन भर खरीददारी करते दिखे। महिलाओं ने व्रत रखकर भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी से संतान की दीर्घायु और परिवार की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
कार्तिक शुक्ल एकादशी को विष्णु प्रबोधिनी व देवोत्थानी एकादशी के रूप में मनाया जाता है। बृहस्पतिवार को इस त्योहार को लोगों ने उल्लासपूर्वक मनाया। मान्यता है विष्णु प्रबोधिनी एकादशी व्रत रखने से साल भर की एकादशी व्रत का लाभ मिलता है। बृहस्पतिवार को महिलाओं ने व्रत रख भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की। माताओं ने अपने पुत्र की दीर्घायु व तरक्की की कामना की।
विज्ञापन
उधर, विष्णु प्रबोधिनी एकादशी को लेकर दिन भर बाजार गुलजार रहा। सब्जी मंडी इलाके में सड़क की दोनों पटरियों पर शकरकंद व सिंघाड़े की लगी दुकानों पर दिन भर खरीददारों की भीड़ रही। फलों के दुकानों पर भी भीड़ देखी गई। एकादशी को लेकर शहर में जगह-जगह गन्ने की दुकानें सजी रहीं। डाकखाना चौराहा, शाहगंज चौरहा, सब्जी मंडी, बस स्टेशन, तिकोनिया पार्क समेत कई स्थानों पर लगी गन्ने की दुकानों पर दिन भर खरीददारों की भीड़ रही।
विज्ञापन
20 से लेकर 40 रुपये तक प्रति गन्ने बिके। वहीं सिंघाड़ा के दामों में भी गत वर्ष की तुलना में मूल्यवृद्धि रही। सिंघाड़ा प्रति किलोग्राम 25 से 30 रुपये में बेचा गया। सबसे ज्यादा महंगाई की मार शकरकंद पर रही। पिछले साल 20-25 रुपये प्रति किलोग्राम बिकने वाला शकरकंद इस बार 40 से 50 रुपये में बिका।