फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Eight zonal panchayat chief elected unopposed

आठ क्षेत्र पंचायत प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित

Fri, 09 Jul 2021 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Eight zonal panchayat chief elected unopposed
सुल्तानपुर। ब्लॉक प्रमुख के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में शुक्रवार को तीन दावेदारों ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। तीन दावेदारों के नाम वापस लिए जाने के बाद भाजपा के दो और प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। अब निर्विरोध निर्वाचित होने वालों की संख्या आठ हो गई है।
विज्ञापन

नाम वापसी के बाद अब जिले के छह विकास खंडों में 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन ब्लॉकों में शनिवार की सुबह 11 बजे से वोट पड़ेंगे। तीन बजे के बाद मतों की गणना होगी। मतदान को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख के चुनाव की चल रही प्रक्रिया में शुक्रवार को नाम वापसी के दिन तीन विकास खंडों में एक-एक दावेदारों ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। प्रतापपुर कमैचा में भाजपा की बागी बनीं ललिता ने पदाधिकारियों के समझाने के बाद नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ललिता के नाम वापस लिए जाने के बाद प्रतापपुर कमैचा में दो प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां भाजपा व सपा के बीच सीधा मुकाबला होगा। दोपहर को दोस्तपुर विकास खंड में भी भाजपा के बागी दावेदार विकास वर्मा ने अपना नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिया।
नाम निर्देशन पत्र वापस लिए जाने के बाद दोस्तपुर में भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पाल निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। करौंदीकलां में भी भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ नाम निर्देशन करने वाले एक मात्र दावेदार सुमन ने दोपहर बाद अपना नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिया। नाम निर्देशन पत्र वापस लिए जाने के बाद भाजपा प्रत्याशी विनोद कुमार भी निर्विरोध हो गए हैं।
छह विकास खंडों में पहले ही प्रमुखों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया था। शुक्रवार को नाम वापसी के बाद अब जिले के छह विकास खंडों में 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन छह विकास खंडों में शनिवार की सुबह 11 बजे से तीन बजे तक वोट पड़ेंगे।
तीन बजे के बाद मतगणना होगी। मतदान व मतगणना को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रशासन ने चुनाव की संवेदनशीलता को देखते हुए ब्लॉकों पर बड़ी संख्या में पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों व मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी है।
डीएम रवीश गुप्ता ने गड़बड़ी करने वालों व अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। मतदान को देखते हुए डीएम रवीश गुप्ता व एसपी डॉ. विपिन मिश्र समेत अन्य अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का जायजा लिया।
इन विकास खंडों में होगा चुनाव
ब्लॉक प्रमुुख चुनाव की नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिले के छह विकास खंडों में वोट पड़ेंगे। इसमें जयसिंहपुर, बल्दीराय, दूबेपुर, कुड़वार, लंभुआ व पीपीकमैचा में चुनाव होगा।
प्रशासन ने छह विकास खंडों में चुनाव को देखते हुए बूथों की स्थापना का कार्य शुरू कर दिया है। मतदान की पारदर्शिता के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही डीएम ने वीडियो ग्राफी कराने का निर्देश दिया है।
भाजपा के सात प्रत्याशी निर्विरोध हुए निर्वाचित
शुक्रवार को दो और विकास खंडों में भाजपा प्रत्याशी के निर्विरोध होने के बाद भाजपा से निर्विरोध निर्वाचित होने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। इसमें अखंडनगर, कादीपुर, मोतिगरपुर, कूरेभार, भदैंया ब्लॉक में बृङस्पतिवार को ही भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध हो चुके थे।
शुक्रवार को दोस्तपुर से सुरेंद्र पाल व करौंदीकलां से विनोद कुमार निर्विरोध हो गए। धनपतगंज विकास खंड से पूर्व प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू भी एकल नामांकन की वजह से बृहस्पतिवार को निर्विरोध हो चुके हैं। इस तरह 14 में आठ विकास खंडों में प्रमुख निर्विरोध हो चुके हैं।
पांच ब्लॉकों में आमने-सामने तो एक में त्रिकोणीय मुकाबला
नामवापसी के बाद पांच ब्लॉकों में भाजपा व अन्य प्रत्याशियों के बीच आमने-सामने का मुकाबला है। इसमें कुड़वार में भाजपा प्रत्याशी मनफूल सिंह व सपा प्रत्याशी सोना बीबी के बीच कड़ा मुकाबला है। दूबेपुर विकास खंड में सपा प्रत्याशी व एमएलसी शैलेंद्र सिंह की बहू शिल्पा सिंह व भाजपा प्रत्याशी शहनूर फातिमा के बीच आमने-सामने की टक्कर है।
लंभुआ में भाजपा प्रत्याशी ऊर्मिला सिंह व भाजपा के बागी कुंवर बहादुर सिंह के बीच सीधी लड़ाई है, जबकि प्रतापपुर कमैचा में भाजपा प्रत्याशी सुषमा जायसवाल व सपा प्रत्याशी शोभा यादव मैदान में हैं। जयसिंहपुर विकास खंड में तीन प्रत्याशी होने की वजह से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।
छह ब्लॉकों मेें 559 बीडीसी करेंगे प्रमुख के भाग्य का फैसला
क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव में शनिवार को छह विकास खंडों में 559 बीडीसी प्रमुखों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसमें बल्दीराय, कुड़वार, दूबेपुर, लंभुआ, जयसिंहपुर व पीपीकमैचा ब्लॉक शामिल हैं। प्रशासन ने मतदाता सूची जारी कर दी है। मतदाताओं को पहचान पत्र लाने का निर्देश दिया गया है।
तीन ब्लॉकों में 14 निरक्षर बीडीसी को मिले सहायक
ब्लॉक प्रमुख चुनाव में शनिवार को मतदान के लिए तीन विकास खंडों से 28 बीडीसी निरक्षर होने का दावा करते हुए सहायक की मांग जिला निर्वाचन अधिकारी से की थी। इसमें लंभुआ से आठ, दूबेपुर से 11 व बल्दीराय से नौ ने सहायक की मांग की थी।

जांच में 16 क्षेत्र पंचायत सदस्य के नाम निर्देशन पत्र में हस्ताक्षर पाए गए। हस्ताक्षर मिलने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने उनका आवेदन अस्वीकृत कर दिया। 14 के नाम निर्देशन पत्र में अंगूठा लगा पाए जाने पर उन्हें वोटिंग के लिए सहायक दिया गया है। जांच के बाद लंभुआ में तीन, दूबेपुर में चार व बल्दीराय में सात बीडीसी को मतदान के लिए सहायक दिया गया है।
चुनाव वाले ब्लॉकों में वोटर व प्रत्याशी
ब्लॉक- वोटर- प्रत्याशी
बल्दीराय- 91 - 02
दूबेपुर - 122 - 02
जयसिंहपुर- 100 - 03
कुड़वार - 102 - 02
लंभुआ - 79 - 02
पीपीकमैचा- 65 - 02
योग- 559- 13
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed