{"_id":"6501ffe7b4d43171b50a5c16","slug":"eight-new-cases-of-dengue-found-total-patients-17-sultanpur-news-c-103-1-shld1028-2724-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: डेंगू के आठ नए केस मिले, कुल मरीज 17","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: डेंगू के आठ नए केस मिले, कुल मरीज 17
Thu, 14 Sep 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 14 Sep 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
डेंगू जांच मशीन का शुभारंभ करते चिकित्सक। -संवाद
सुल्तानपुर। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बारिश के कारण हो रहे जलभराव और छिड़काव न होने से डेंगू के मच्छर कहर ढाने लगे हैं। जिले में डेंगू के आठ नए केस मिलने के बाद अब कुल संख्या 17 हो गई है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। अभी छह मरीजों का मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड में इलाज चल रहा है।
जिले में डेंगू के अभी तक कुल नौ मरीज पाए गए थे। अब अचानक नई रिपोर्ट में कुल आठ केस एक साथ पॉजीटिव पाए गए हैं। इससे डेंगू का बढ़ता संकट साफ दिखाई देने लगा है। जिला मलेरिया अधिकारी बंशीलाल ने बताया कि जिले में डेंगू के पॉजीटिव केसों की संख्या अब 17 हो गई है।
उधर, जिले में अब तक कुल 79 संदिग्ध रोगी मेडिकल कॉलेज पहुंच चुके हैं। इनमें से छह फिलहाल भर्ती हैं। 71 की एलाइजा जांच के लिए सैंपल भेजा गया है। मेडिकल कॉलेज में पुरुष अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके गोयल ने बताया कि सभी छह मरीजों की स्थिति ठीक है लेकिन उनका इलाज किया जा रहा है। अभी आठ संदिग्ध केस की एलाइजा जांच नहीं हुई है।
विज्ञापन
मशीन इंस्टाल, अब जिले में ही होगी डेंगू की एलाइजा जांच
जिले में अभी तक डेंगू के मरीजों की कार्ड जांच तो होती थी, लेकिन उनकी एलाइजा जांच नहीं हो पाती थी। इसके लिए सैंपल रायबरेली भेजकर वहां से रिपोर्ट मंगाई जाती थी। इस वजह से मरीजों को लंबे समय तक उनके पॉजीटिव होने या निगेटिव होने की जानकारी ही नहीं मिल पाती थी। इससे इलाज भी प्रभावित होता था। लेकिन अब जिले में ही यह इंतजाम हो गया है। एलाइजा जांच के लिए मशीन को मेडिकल कॉलेज में इंस्टाल कर दिया गया है। अब एलाइजा जांच यहीं होेने से मरीज की उसी दिन रिपोर्ट मिल जाएगी। सीएमएस डॉ. एसके गोयल ने बताया कि बुधवार को मशीन लगने के बाद उसका परीक्षण भी कर लिया गया है। बृहस्पतिवार से एलाइजा जांच शुरू कर दी जाएगी। इससे बड़ राहत मिली है।