{"_id":"6727d9d5f234771b17004454","slug":"eight-injured-including-village-head-in-road-accident-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-121738-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सड़क दुर्घटना में ग्राम प्रधान समेत आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सड़क दुर्घटना में ग्राम प्रधान समेत आठ घायल
Mon, 04 Nov 2024 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 04 Nov 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
करौंदीकला (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के रवनिया गांव के ग्राम प्रधान रविवार सुबह परिवार समेत जीप से जौनपुर जा रहे थे। जौनपुर में सिंगरामऊ के बछुआर गांव के पास उनकी जीप एक ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में जीप सवार आठ लोग घायल हो गए। घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
करौंदीकला थाना क्षेत्र के रवनिया ग्राम पंचायत के प्रधान देवेश सिंह रविवार को परिवार सहित जीप से जौनपुर जाने के लिए निकले थे। जौनपुर जिले के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बछुआर गांव के पास उनकी जीप एक ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में ट्रक पलट गया। जीप भी क्षतिग्रस्त हो गई। जीप पर सवार देवेश सिंह (35), सुमन सिंह (60), गरिमा सिंह (39), रामकृपाल सिंह (70), उर्मिला सिंह (68), गायत्री सिंह (60), शशांक (14) व कली सिंह (06) घायल हो गई।
स्थानीय लोगों ने घायलों को बदलापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से रामकृपाल, उर्मिला, शशांक व गायत्री की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज जौनपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
एसयूवी की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
मोतिगरपुर(सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के रामपुर विरतिहा निवासी शनी (20) रविवार की सुबह दोस्तपुर थाना क्षेत्र के सैलखा गांव में अपनी बुआ के घर जाने के लिए बाइक से निकला था। मोतिगरपुर-दोस्तपुर रोड पर गोपालपुर बड़ागांव स्थित पेट्रोल पंप के पास एसयूवी ने जोरदार टक्कर मारते हुए निकल गई। टक्कर लगते ही शनी सड़क पर गिर गया। सिर पर गंभीर चोट लग गई।
सीएचसी मोतिगरपुर से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। थानाध्यक्ष मोतिगरपुर प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी नहीं है। (संवाद)