फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Eight illegal saw machines destroyed by JCB

आठ अवैध आरा मशीनों को जेसीबी से ढहाया

Sat, 15 Apr 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Sat, 15 Apr 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
 Eight illegal saw machines destroyed by JCB
दूबेपुर के बनकेपुर गांव में अवैध आरा मशीन को ढहाती जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला
जिले में संचालित अवैध आरा मशीनों पर आखिर वन महकमे की गाज गिर ही गई। महकमे ने सदर तहसील में चल रहीं आठ अवैध आरा मशीनों को जेसीबी से तोड़वा दिया। इन आरा मशीनों से करीब ढाई लाख रुपये कीमत की लकड़ी भी जब्त की गई है।
विज्ञापन


वन महकमे के अधिकारियों ने संचालकों के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है। वन महकमे की कार्रवाई से आरा मशीन संचालकों में हड़कंप मचा है। लंबे समय से चली आ रहीं शिकायतों के बाद वन महकमे ने शुक्रवार देर शाम और शनिवार को अवैध आरा मशीनों के खिलाफ अभियान चलाया।
विज्ञापन


वन महकमे के अधिकारियों ने सदर तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर संचालित अवैध आरा मशीनों पर ताबड़तोड़ छापा मारा। वन विभाग ने बनकेपुर गांव में मिनहाज, कोतवाली नगर व इस्लामगंज में स्थित कौशर की अवैध आरा मशीन, बंधुआकलां में शन्ने खां, गोसाईगंज में सरवर, सादिक, जगदंबा, मोकिन की अवैध आरा मशीनों को ढहवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेसीबी से आरा मशीनों के ठीहे तक तोड़ डाले गए। टीम ने लकड़ी काटने के उपकरण भी नष्ट करवा दिए। वन विभाग की कार्रवाई के दौरान अवैध आरा मशीनों के पास से यूकेलिप्टस, चिलबिल, गूलर, आम, नीम, बबूल समेत अन्य प्रजातियों के लकड़ी के बोटे बड़ी मात्रा में बरामद हुए।

इन लकड़ियों की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। वन विभाग ने अवैध आरा मशीन संचालकों के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के तहत केस भी दर्ज करवा दिया है।

प्रभागीय वनाधिकारी केसी बाजपेयी ने बताया कि जिले में 73 आरा मशीनें ही वैध हैं। इन्हें वन विभाग के मानकों के अनरुप लाइसेंस दिया गया है। बाकी का संचालन अवैध रूप से किया जाता है। पूरे जिले में अभियान चलाकर अवैध आरा मशीनों के संचालन पर रोक लगाई जाएगी।  

क्षेत्रीय वनाधिकारी संत कुमार तिवारी ने बताया कि वन विभाग की ओर से सिर्फ अवैैध आरा मशीनों के खिलाफ ही नहीं पेड़ कटान को भी लेकर सख्त कदम उठाए जाएंगे। अवैध रूप से पेड़ कटान की शिकायत दर्ज कराने के लिए विभाग की ओर से सीयूजी नंबर 7839434756 जारी किया गया है।


इस नंबर पर वाट्स एप की सुविधा भी है। प्रभावी कार्रवाई के लिए शिकायतकर्ता संबंधित कटान स्थल की फोटो भी प्रेषित कर सकता है। शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed