फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   ecg in district hospital

जिला अस्पताल में मरीजों को मिलेगी ईसीजी सुविधा

Fri, 11 Oct 2019 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
ecg in district hospital
गौरीगंज। स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी की कोशिश में जुटा स्वास्थ्य विभाग जल्द ही मरीजों को जिला अस्पताल में ईसीजी सुविधा मुहैया कराएगा। दिल के मरीजों के इलाज में होने वाली परेशानी को देखते हुए सीएमओ ने एक कंपनी के सीएसआर फंड से स्थापना की राह आसान बना दी है।
विज्ञापन

असैदापुर स्थित मलिक मोहम्मद संयुक्त जिला अस्पताल में सुविधाओं की बढ़ोतरी में जुटा स्वास्थ्य विभाग दिल के मरीजों को जल्द ही ईसीजी की सुविधा मुहैया करवाएगा। इसके लिए सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव के प्रयास से पिछले दिनों निदेशक स्वास्थ्य ने ईसीजी सुविधा शुरू करने को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन

मंजूरी के बाद धन का आवंटन न होने से योजना अधर में देख सीएमओ ने एक निजी कंपनी से सीएसआर फंड से ईसीजी मशीन स्थापित करने का अनुरोध किया। सीएमओ के अनुरोध पर कंपनी ने सीएसआर फंड से मरीज हित को देखते हुए ईसीजी मशीन स्थापना को स्वीकृति देते हुए धन का आवंटन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएसआर फंड से ईसीजी मशीन स्थापना की कोशिश सफल होने के बाद सीएमओ ने अस्पताल अधीक्षक को कक्ष चिह्नित करने के साथ ही विभागीय अवर अभियंता से समन्वय स्थापित कर मानक के अनुसार कक्ष मरम्मत कर सूचना देने को कहा।
सीएमओ के निर्देश पर अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरके सक्सेना ने ईसीजी सुविधा के लिए कक्ष चिह्नित करते हुए मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया है। मरम्मत होने के बाद शीघ्र ही ईसीजी व अन्य मशीन की आपूर्ति लेते हुए सुविधा मुहैया कराई जाएगी। जिला अस्पताल में ईसीजी की सुविधा होने से मरीजों को निजी अस्पताल के साथ ही गैर जनपद की परिक्रमा करने से छुटकारा मिलेगा।

सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि कक्ष मरम्मत कार्य पूरा होते ही आपूर्तिकर्ता फर्म से मशीन प्राप्त कर उसे स्थापित कर सुविधा शुरू की जाएगी। अभी तक जिले के निजी अस्पतालों में ही ईसीजी की सुविधा मिल पाती थी। ईसीजी सुविधा शुरू होने से दिल के मरीजों के इलाज में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed