{"_id":"67e0563c96cd4dd03f01e2f4","slug":"east-zone-becomes-winner-in-teacher-premier-league-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-129317-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: टीचर प्रीमियर लीग में ईस्ट जोन बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: टीचर प्रीमियर लीग में ईस्ट जोन बना विजेता
Mon, 24 Mar 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
दूबेपुर के डीसीए मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम को कप देते अतिथि।
दूबेपुर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के डीसीए ग्राउंड पर टीचर प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला ईस्ट और नॉर्थ जोन के बीच खेला गया। जिसमें ईस्ट जोन ने खिताबी जीत हासिल की।
बेसिक के अध्यापकों के बीच इस प्रतिस्पर्धा में चार टीमों के खिलाड़ियों का चयन किया गया। इसमें चार जोन में टीम बनाई गई। पहला मुकाबला नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन के बीच खेला गया। इसमें नॉर्थ जोन ने मैच 27 रनों के अंतर से जीता। दूसरा मुकाबला ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला गया। ईस्ट जोन की टीम विजेता रही। इसके बाद फाइनल मुकाबला ईस्ट और नॉर्थ जोन के बीच खेला गया। ईस्ट जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए।
इसमें धर्मेंद्र ने टीम के लिए 97 रन बटोरे। जवाब में उतरी नॉर्थ जोन की टीम निर्धारित 12 ओवर में आठ विकेट खोकर 112 रन ही बना सकी। ईस्ट जोन की टीम ने 79 रनों ने जीत दर्ज की। फाइनल के मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द टूर्नामेंट दोनों पर धर्मेंद्र यादव ने कब्जा जमाया। बेस्ट बैट्समैन धर्मेंद्र, बेस्ट बॉलर वीरू, बेस्ट कीपर राहुल यादव, बेस्ट फील्डर सुधीर सिंह रहे l निर्णायक शरद त्रिपाठी, आयुष और शेरू रहे। संचालन मुनेंद्र मिश्र और सर्वेश सिंह ने किया।
विज्ञापन
इस मौके पर आयोजक विजेंद्र यादव, मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अखिलेश प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय, रणवीर सिंह, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक बृजेश सिंह, पंकज सिंह, हीरालाल यादव, आलोक पाठक, मनीष सिंह, विक्रम सिंह, आनंद मौर्य, मुकेश सिंह आदि मौजूद रहे।