फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   E-Shram card makes it easier for workers to avail government assistance

Sultanpur News: ई-श्रम कार्ड से श्रमिकों को सरकारी मदद लेना हुआ आसान

Fri, 26 Jun 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 26 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
E-Shram card makes it easier for workers to avail government assistance
सुल्तानपुर। असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए ई-श्रम कार्ड एक बड़ी मदद साबित हो रहा है। यह कार्ड श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है। जिले में अब तक 1.76 लाख से अधिक कामगार ई-श्रम पोर्टल से जुड़ चुके हैं।
विज्ञापन

अभी तक 23,249 लोगों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी लिया है। ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों को दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा मिलती है। पात्र कामगारों को 2 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवर दिया जाता है। यदि श्रमिक की मृत्यु हो जाती है या वह पूरी तरह दिव्यांग हो जाता है, तो परिवार को यह लाभ मिलता है। आंशिक दिव्यांगता की स्थिति में एक लाख रुपये तक की सहायता दी जाती है। यह कार्ड श्रमिकों के लिए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच के रूप में कार्य करता है।
विज्ञापन

बीमा योजना का प्रीमियम सरकार स्वयं वहन करती है। श्रमिकों को इसके लिए कोई अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ता है। सरकार की इस पहल का उद्देश्य असंगठित श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-श्रम कार्ड के लाभार्थी
ई-श्रम कार्ड असंगठित क्षेत्र के उन लोगों के लिए है जो स्थायी कर्मचारी नहीं हैं। इसमें खेतों में काम करने वाले मजदूर शामिल हैं। निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिक भी इसका लाभ उठा सकते हैं। घरेलू कामगार, रेहड़ी-पटरी लगाने वाले और रिक्शा चालक भी पात्र हैं। छोटे कारोबार से जुड़े कामगार भी इस योजना के दायरे में आते हैं।

पंजीकरण प्रक्रिया और अपील
श्रमिक घर बैठे भी ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ई-श्रम की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण विकल्प चुनना होगा। आधार से जुड़े मोबाइल नंबर से ओटीपी सत्यापन करना होता है। बैंक खाते सहित सभी जरूरी जानकारी भरकर प्रक्रिया पूरी की जाती है। सहायक श्रमायुक्त मधुवन राम ने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है। उन्होंने पात्र असंगठित कामगारों से जल्द पंजीकरण कराकर लाभ उठाने की अपील की है। समस्या के लिए मोबाइल नंबर 9140687628 और 8090531532 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed