फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   e-rickshaw

Sultanpur News: चार रंग में दिखेंगे शहर में चलने वाले ई-रिक्शा

Wed, 21 Dec 2022 06:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
e-rickshaw
पेंट किए गए ई-रिक्शा। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। जाम से जूझ रहे लोगों को निजात दिलाने के लिए परिवहन विभाग व यातायात पुलिस की ओर से ई-रिक्शों को पेंट करने की योजना बनाई गई है। शहर के चार प्रमुख मार्गों पर चलने वाले ई-रिक्शा के लिए लाल, हरा, नीला व पीला रंग निर्धारित किया गया है। रंग के अनुसार ई-रिक्शा के रूट निर्धारित होंगे। अभी तक सात सौ ई-रिक्शा पेंट कर दिए गए हैं। करीब 20 दिन में सभी ई-रिक्शा पेंट करने की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन

शहर में आए दिन लगने वाले जाम के पीछे अन्य कारणों के साथ अनियमित तरीके से चलने वाले ई-रिक्शों को भी माना जाता है। शहर के प्रमुख चौराहों, तिराहों के साथ-साथ गली मोहल्लों में ई-रिक्शों की भरमार है। इससे लोगों को आए दिन से जाम से जूझना पड़ता है। लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए परिवहन विभाग व यातायात पुलिस ने एक योजना तैयार की है।
विज्ञापन

इसके तहत शहर के चार प्रमुख मार्गों पर चलने वाले ई-रिक्शा का रंग निर्धारित कर दिया गया है। एआरटीओ प्रशासन नंद कुमार ने बताया कि ई-रिक्शों को पेंट करने का जिम्मा यातायात पुलिस को दिया गया है। करौंदिया से बस स्टेशन तक चलने वाले ई-रिक्शा को पीले रंग से पेंट किया जा रहा है। अमहट से बस स्टेशन रूट के ई-रिक्शों का रंग लाल तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पयागीपुर से बस स्टेशन तक संचालित होने वाले ई-रिक्शे हरे रंग में नजर आए आएंगे। टेढुई मोड़ से बस स्टेशन तक चलने वाले ई-रिक्शे नीले रंग में पेंट किए जा रहे हैं। अभी तक करीब सात सौ ई-रिक्शों को पेंट कराया जा चुका है। शहर के चारों मार्गों के ई-रिक्शा को करीब 20 दिन के भीतर पेंट कर दिया जाएगा।

शहर में सिर्फ पेंट किए गए ई-रिक्शे ही चलेंगे
यातायात उप निरीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि शहर में संचालित सभी ई-रिक्शों को पेंट किया जाएगा। शहर में पेंट किए गए ई-रिक्शे ही चल पाएंगे। इससे जाम कम लगेगा। ई-रिक्शा के दाहिने तरफ एंगल लगाकर लॉक कराया जा रहा है। इससे सवारियां दाहिनी तरफ से नहीं उतर पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed