फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   E rickshaw and bike collide, three injured

Sultanpur News: ई रिक्शा और बाइक की भिड़ंत, तीन घायल

Sun, 23 Nov 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 23 Nov 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
E rickshaw and bike collide, three injured
सेमरी बाजार। जयसिंहपुर के नुमाए गांव के पास रविवार शाम करीब पांच बजे ई रिक्शा और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक युवक को विरसिंहपुर अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मोतिगरपुर बेलहरी नटवा गांव निवासी मंजीत कुमार (21) अपनी बहन शिवकुमारी (30) को बाइक से उसकी ससुराल छोड़ने जा रहे थे। साथ में भांजा प्रियांशु (14) भी था। नुमाए गांव के पास सामने से आ रहे ई रिक्शा से टकरा गए। हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन

लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से विरसिंहपुर अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सक ने मंजीत को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया। अन्य दोनों घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मंजीत ने हेलमेट नहीं पहना था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed