फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   DVA and Azamgarh make place in final

Sultanpur News: डीवीए व आजमगढ़ ने फाइनल में बनाई जगह

Sat, 10 Jan 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 10 Jan 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
DVA and Azamgarh make place in final
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खेलती डीवीए सुल्तानपुर व अयोध्या की टीम।
सुल्तानपुर। शहर के नारायणपुर में स्वर्गीय अवध नारायण सिंह स्मारक राज्य स्तरीय वॉलीबॉल मुकाबले में शनिवार को कई मुकाबले खेले गए। सेमीफाइनल में मुकाबले में बक्सर को 2-1 से हराकर डीवीए (डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाॅल एसोसिएशन) और सुल्तानपुर को 2-0 से हराकर आजमगढ़ की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया। वहीं देर रात फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। प्रतियोगिता में 10 टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

आयोजक भाजयुमो जिला अध्यक्ष चंदन नरायन सिंह की अगुआई में हुई इस प्रतियोगिता में बक्सर, बिहार, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी,अयोध्या, गाजीपुर, आजमगढ़, बाराबंकी और सुल्तानपुर की टीमों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। दिन भर चले मैच में बक्सर, बाराबंकी, डीवीए सुल्तानपुर, वाराणसी, सुल्तानपुर, आजमगढ़ की टीमों ने दम दिखाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में आजमगढ़ के आरिफ,अरमान देवराज, सुल्तानपुर से भानु, करन, जीशान,धनंजय, सतीश, लखनऊ के कार्तिक, सौरभ, बिहार के मुकेश, मनीष ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। निर्णायक जशवंत सिंह, सोनू सिंह, अनूप शर्मा, दिनेश तिवारी रहे। संचालन मुनेंद्र मिश्रा और फैजान ने किया। आयोजन संरक्षक पूर्व राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी गिरीश नारायण बब्बन सिंह की निगरानी में आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधायक विनोद सिंह, सीताराम वर्मा, राज प्रसाद उपाध्याय, राजेश गौतम, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, जिला वॉलीबॉल संघ सचिव शिव नारायण सिंह,कुलदीप वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed