फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   During the immersion procession, grenades were also thrown in Sultanpur, 10 injured in stone pelting

Sultanpur News : विसर्जन शोभायात्रा के दौरान सुल्तानपुर में बवाल, हथगोले भी फेंके गए, पत्थरबाजी में 10 घायल

Mon, 10 Oct 2022 09:33 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 10 Oct 2022 09:33 PM IST
सार

कई गांवों से श्रद्धालु देवी प्रतिमाएं लेकर पहुंचे थे। वलीपुर बाजार से प्रतिमाओं को पारा होते हुए घाट पर ले जाया जा रहा था। डीजे बजाते हुए लोग देवी प्रतिमा लेकर इब्राहिमपुर में एक धर्म स्थल के सामने पहुंचे। इस बीच डीजे बजाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी व पत्थरबाजी शुरू हो गई।

विज्ञापन
During the immersion procession, grenades were also thrown in Sultanpur, 10 injured in stone pelting
बवाल में क्षतिग्रस्त पुलिस की जीप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुल्तानपुर जिले में बल्दीराय में देवी प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान वलीपुर बाजार से सटे इब्राहिमपुर में डीजे बजाने को लेकर सोमवार देर शाम दो समुदायों में विवाद हो गया। कहासुनी के साथ ही पत्थरबाजी शुरू हो गई। उपद्रवियों ने हथगोले भी फेंके। जिसमें दस लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


वलीपुर बाजार में आसपास के कई गांवों से श्रद्धालु देवी प्रतिमाएं लेकर पहुंचे थे। वलीपुर बाजार से प्रतिमाओं को पारा होते हुए घाट पर ले जाया जा रहा था। डीजे बजाते हुए लोग देवी प्रतिमा लेकर इब्राहिमपुर में एक धर्म स्थल के सामने पहुंचे। इस बीच डीजे बजाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी व पत्थरबाजी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उपद्रवियों ने हथगोले भी फेंकने शुरू कर दिए। जिसमें दस लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


तनाव की सूचना मिलते ही डीएम रवीश गुप्ता, एसपी सोमेन बर्मा, सीओ राजाराम चौधरी पीएसी व कुड़वार, बल्दीराय, हलियापुर, कोतवाली नगर और बंधुआकलां थाने की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। इस बीच पत्थरबाजों ने यूपी 112 की पीआरवी भी क्षतिग्रस्त कर दी। हमले में एक सिपाही भी जख्मी हो गया। पत्थरबाजी में घायल हुए सभी दस लोगों को पीएचसी में भर्ती कराया गया है। स्थिति संभालने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका। तनाव को देखते हुए पुलिस बाजार में पैदल मार्च कर रही है। एसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि स्थिति पर काबू पा लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed