फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Durga Puja Mahotsav preparations started.

धरती पर देवलोक के दर्शन की तैयारियां

Wed, 21 Sep 2016 10:48 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 21 Sep 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Durga Puja Mahotsav preparations started.
माता की प्रतिमाएं बनना शुरू - फोटो : अमर उजाला

दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए पूजा समिति के लोगों ने पंडालों को सजाने का कार्य शुरू कर दिया है। भारत में कोलकाता के बाद दुर्गा पूजा महोत्सव का विशाल स्वरूप सुल्तानपुर में देखने को मिलता है। यहां पर दशहरे के दिन से महोत्सव की रंगत में निखार आता है। दूरदराज से लोग यहां पर दुर्गा पूजा महोत्सव की झलक देखने आते हैं। 

विज्ञापन



विशालकाय पंडालों में देश-विदेश के मंदिरों के स्वरूप देखने को मिलते हैं। यही नहीं विसर्जन से पूर्व अनवरत शहर में जगह-जगह भंडारे और जागरण का आयोजन किया जाता है। मां के भक्तों की भीड़ शाम होते ही पंडालों में उमडने लगती है।
विज्ञापन


हर साल की तरह इस बार दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां शहर में शुरू हो गई हैं। मूर्तिकारों ने देवी प्रतिमाओं को जीवंत रूप देने का कार्य शुरू कर दिया है। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक राधेरमण मिश्र वैद्य ने बताया कि शहर में 150 के ऊपर देवी पंडाल बनाए जाएंगे। वहीं शहर के विभिन्न स्थानों पर पंडालों के निर्माण के लिए समिति के पदाधिकारियों ने बांस-बल्ली लगाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


1959 में हुई दुर्गा पूजा की शुरुआत
सुल्तानपुर। शहर के ठठेरी बाजार में वर्ष 1959 में भिखारीलाल सोनी व उनके साथियों ने पहली दुर्गा प्रतिमा की स्थापना कराई थी। यहां से शुरू हुआ दुर्गा पूजा का सिलसिला समय के साथ बढ़ता ही गया। दूसरी मूर्ति की स्थापना रुहट्ठा गली में बंगाली प्रसाद सोनी ने 1961 में कराई थी। 1970 में दो प्रतिमाएं और जुड़ीं।


इसके बाद कालीचरन ने श्री संतोषी माता और राजेंद्र प्रसाद ने मां सरस्वती की प्रतिमा की स्थापना कराई। 1973 में श्री अष्टभुजी माता, श्री अंबे माता, श्री गायत्री माता, श्री अन्नपूर्णा माता की स्थापना के साथ ही दुर्गा पूजा महोत्सव में तब्दील हो गया। शहर के दुर्गापूजा महोत्सव से प्रेरित होकर जिले केे सभी तहसीलों व कस्बाई क्षेत्रों में भी प्रतिमाओं की स्थापना की जाने लगी है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed