फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Due to route diversion, there was a jam on the highway in Kurebhar since evening.

Sultanpur News: रूट डायवर्जन से हाईवे पर कूरेभार में शाम से लगा जाम

Thu, 30 Oct 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 30 Oct 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Due to route diversion, there was a jam on the highway in Kurebhar since evening.
रूट डायवर्जन लागू होने के बाद कूरेभार मुख्य चौराहे पर लगा जाम।
सुल्तानपुर। अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कूरेभार कस्बे में बुधवार देर शाम अयोध्या जाने वाले भारी वाहनों का रूट डायवर्जन कर दिया गया। इस वजह से कूरेभार कस्बे में जाम लग गया।
विज्ञापन


हाईवे पर जाम लगने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवा दिया। रुक-रुककर कस्बे में जाम लगता रहा। हलियापुर व सेमरी रोड से आने वाले भारी वाहनों को मुजेश के पास स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की तरफ से भेजा गया।
विज्ञापन

जाम में फंसे ट्रक चालक अंबेडकरनगर निवासी राजेश कुमार ने बताया कि अंबेडकरनगर से सेमरी बाजार होते हुए ट्रक लेकर अयोध्या जाने वाले थे। कूरेभार कस्बे में पुलिस ने उन्हें अयोध्या जाने से रोक दिया। यहां पर रूट डायवर्जन के बारे में पता नहीं था। प्रयागराज से अयोध्या जा रहे डंपर चालक नीलेश ने बताया कि उन्हें एक निर्माण कंपनी के कार्य के लिए अयोध्या जाना है। वह सीधे कूरेभार कस्बे में पहुंचे हैं। यहां उन्हें पुलिस ने रोककर रूट डायवर्जन के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूरेभार थानाध्यक्ष विजयंत मिश्र ने बताया कि डायवर्जन शुक्रवार सुबह आठ बजे तक लागू रहेगा। पीढ़ी रोड व अन्य मार्गों से कूरेभार चौराहे पर जाने वाले भारी वाहनों को अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर मुजेश कट की ओर से पूर्वाचल एक्सप्रेसवे से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।


पंचकोसी परिक्रमा और कार्तिक स्नान पर भी रहेगा डायवर्जन
सीओ ट्रैफिक रमेश ने बताया कि एक व दो नवंबर को पंचकोसी परिक्रमा के कारण डायवर्जन रहेगा। कार्तिक पूर्णिमा स्नान/मेला पर चार नवंबर को दोपहर 12 बजे से पांच नवंबर की रात्रि 11 बजे तक रूट डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed