{"_id":"5d2b65e98ebc3e6d1425e90d","slug":"dropping-electrical-wire-nephew-s-death-uncle-seriously-sultanpur-news-lko47069692","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय से दूध निकालते समय चाचा-भतीजे पर टूटकर गिरा विद्युत तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाय से दूध निकालते समय चाचा-भतीजे पर टूटकर गिरा विद्युत तार
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नगर पंचायत कोइरीपुर में रविवार की सुबह गाय का दूध निकाल रहे चाचा-भतीजे पर विद्युत का जर्जर तार पोल से टूटकर गिर पड़ा। करंट लगने से भतीजे की मौके पर मौत हो गई, जबकि चाचा गंभीर रूप से झुलस गए।
परिवारीजन उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। डीएम ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्च स्तरीय जांच बैठाई है। डीएम ने पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये मुआवजा के साथ ही 50 हजार रुपये तत्काल मुहैया कराया है।
चांदा कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत कोइरीपुर निवासी रमाकांत मिश्र (48) रविवार सुबह घर के सामने बंधी गाय का दूध निकाल रहे थे। गाय को उनका भतीजा सुनील मिश्र (18) पुत्र स्व. दिनेश मिश्र चारा खिला रहा था।
विज्ञापन
अचानक विद्युत पोल से जर्जर तार टूटकर सुनील मिश्र पर गिर पड़ा। सुनील की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रमाकांत करंट की चपेट में आने से झुलस गए।
परिवारीजन उन्हें सीएचसी में भर्ती कराए हैं। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी सी इंदुमती ने गंभीरता से लेते हुए उच्च स्तरीय जांच बैठा दी है। डीएम ने बताया कि पूरे मामले की जांच तहसीलदार लंभुआ जितेंद्र गौतम को सौंपी गई है।
जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने पीड़ित परिवार के प्रति शोक जताते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वे पीड़ित परिवार के साथ हैं। डीएम ने बताया कि पीड़ित परिवार को तत्काल 50 हजार रुपये नकद दिए गए हैं। पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये दिया जाएगा।