फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   drone will monitor the voting of panchayat elections

ड्रोन से होगी पंचायत चुनाव के मतदान की निगरानी

Fri, 26 Feb 2021 10:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
drone will monitor the voting of panchayat elections
सुल्तानपुर। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान पर ड्रोन की नजर रहेगी। अधिकारी एक जगह बैठकर 15 किमी दूर तक बूथों के मतदान की खबर ले सकेंगे। कहीं गड़बड़ी की रिपोर्ट मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी आनन-फानन में मौके पर पहुंचेंगे। पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पंचायतराज विभाग से एक ड्रोन की खरीदारी कराई है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। प्रशासन शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए व्यवस्थाओं में जुटा है। पंचायत चुनाव में मतदान के दिन बूथों पर नजर रखने के लिए डीएम रवीश गुप्ता के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने पंचायतराज विभाग से ड्रोन खरीदवाया है।
विज्ञापन

अधिकारियों के निर्देश पर डीपीआरओ आरके भारती ने पिछले दिनों ड्रोन मंगवाते हुए इसकी सूचना डीएम व सीडीओ को दे दी है। बताया कि डीएम व सीडीओ के निर्देशानुसार इसका संचालन किया जाएगा। पंचायतराज विभाग में आए ड्रोन से चुनाव में मतदान के दिन बूथों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही निर्वाचन के पूर्व भी अधिकारी इसका उपयोग तैयारियों के बाबत करेंगे। सीडीओ ने कहा कि ड्रोन से चुनाव के लिए बूथों पर की गई तैयारियों की जानकारी ली जा सकेगी। ड्रोन से किसी भी बूथ पर पहुंचने का रास्ता आसानी से पता लगाया जा सकेगा। चुनाव के अलावा ड्रोन का उपयोग अन्य कार्यों में भी किया जा सकेगा।
सीडीओ अतुुल वत्स ने बताया कि पंचायतराज विभाग की ओर से खरीदे गए ड्रोन की क्षमता 15 किमी की है। इसमें तीन बैटरियां हैं। तीनों बैटरियों से ड्रोन डेढ़ घंटे तक उड़ सकेगा और 15 किमी दूर तक चित्र भेज सकेगा। कहीं गड़बड़ी होने की दशा में संबंधित बूथ पर अधिकारी व पुलिस पहुंच सकेगी। पुलिस विभाग के पास भी ड्रोन मौजूद रहेगा। पुलिस भी अपने ड्रोन का उपयोग चुनाव में करेगी।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की संवेदनशीलता को देखते हुए निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान की सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। चुनाव को देखते हुए ड्रोन मंगवाया गया है। ड्रोन से पंचायत चुनाव में गड़बड़ी रोकने में आसानी होगी। गड़बड़ी की कोशिश करने वाले भी नहीं बच पाएंगे।
- रवीश गुप्ता, डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed