{"_id":"65a58aa8a334fec7a80f685a","slug":"domuhas-team-won-by-12-runs-sultanpur-news-c-103-1-slp1002-8349-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दोमुहा की टीम ने 12 रनों से हासिल की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दोमुहा की टीम ने 12 रनों से हासिल की जीत
Tue, 16 Jan 2024 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 16 Jan 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
कुड़वार (सुल्तानपुर)। जय मां काली कैनवस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में दोमुहाकी टीम ने 12 रनों से जीत हासिल की। पूरे दयाराम तिवारी गांव के क्रिकेट ग्राउंड में प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार को दोमुहा और पूरे तिलक तिवारी का पुरवा टीम के बीच खेला गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए दोमुहा की टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 12 ओवरों में 156 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में पूरे तिलक की टीम निर्धारित 12 ओवरों में छह विकेट खोकर 145 रनों पर सिमट गई।
मुख्य अतिथि दयाराम अग्रहरि ने विजेता टीम को 31 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी देते हुए कहा कि गांव में बहुत प्रतिभाएं छिपी हैं, इन्हें तराशने की जरूरत है। रनर टीम पूरे तिलक को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 25 हजार नकद व ट्रॉफी देकर उत्साहवर्धन किया। दोमुहा के रंजीत को मैन ऑफ द मैच व सचिन को मैन ऑफ द सीरीज़ का खिताब मिला। इस मौके पर समाजसेविका मनीषा पांडेय, आशीष अग्रहरि व रामविलास यादव मौजूद रहे।