{"_id":"68472497b81f8d67350c94b4","slug":"dog-bit-three-appeal-to-forest-department-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-134733-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कुत्ते ने तीन को काटा, वन विभाग से गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कुत्ते ने तीन को काटा, वन विभाग से गुहार
Mon, 09 Jun 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 09 Jun 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
बंधुआकला (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के चौदहवां मोहल्ले में एक कुत्ते ने 24 घंटे में तीन लोगों को काट लिया। सभी का सीएचसी में इलाज हुआ। हालत यह है कि ग्रामीण लाठी लेकर रात भर कुत्ते से खुद व अपने बच्चों की रखवाली करने को विवश हैं।
रविवार दोपहर गांव के सोनू घर लौट रहे थे। थोड़ी दूर पर कुत्ते ने उनको दौड़ा कर हाथ में काट लिया। कुछ देर बाद उसने पलिया निवासी अभिमन्यु के पैर में काट लिया। इसके बाद कुत्ते ने एक राहगीर को भी निशाना बनाया। इसके अलावा खेत में चर रही तीन बकरियां को भी काट लिया।
गांव के होरीलाल ने बताया कि कुत्ते से ग्रामीण दहशत में हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. एपी त्रिपाठी ने बताया कि अस्पताल में एंटी रेबीज का इंजेक्शन उपलब्ध है। ग्रामीणों ने कुत्ते को पकड़ने के लिए वन विभाग से गुहार लगाई है। संवाद