{"_id":"69273fde15b96f91d60e08ed","slug":"do-not-ignore-small-problems-share-them-with-your-family-members-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-145170-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: छोटी परेशानियों को न करें नजरअंदाज, परिजनों से करें साझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: छोटी परेशानियों को न करें नजरअंदाज, परिजनों से करें साझा
Wed, 26 Nov 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
लंभुआ के गोपालपुर मधैया स्थित स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोज
लंभुआ। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को गोपालपुर मधैया स्थित स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में छात्राओं को साइबर अपराध, महिला पावर लाइन, आपातकालीन सेवाओं की जानकारी दी गई।
सीओ लंभुआ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि बालिकाओं को सजग व सतर्क रहना चाहिए। उनकी परेशानी से पूरा परिवार परेशान हो जाता है। छोटी से छोटी समस्या को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। स्कूल के अलावा अन्य स्थानों पर आवागमन के दौरान भी यदि कोई दिक्कत आती है, तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस, परिजन व विद्यालय प्रशासन को जरूर दें।
प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार राय ने कहा कि आर्थिक अपराध के लिए भी एक केंद्रीकृत नंबर 1930 जारी किया गया है। ऐसे अपराध की जानकारी तत्काल दिए जाने से आपकी रकम वापस मिल सकती है। महिला उपनिरीक्षक तारा देवी ने महिलाओं के लिए जारी 1090 वूमेन पावर लाइन, 1930 साइबर अपराध, 112 आपातकालीन नंबर की विस्तार से जानकारी दी और पावर लाइन से संबंधित नंबरों का पंफ्लेट बेटियों को दिया गया।
विज्ञापन
इससे पहले प्रधानाचार्य डॉ. विजय शंकर शुक्ल ने अधिकारियों का स्वागत किया। इस दौरान शिक्षक जेपी पांडेय, संतोष तिवारी, सर्वेश शुक्ल, अरुण सिंह, मीरा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।