फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   DM seen in the role of teacher

शिक्षक की भूमिका में नजर आए डीएम

Fri, 17 Dec 2021 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
DM seen in the role of teacher
मोतिगरपुर में विद्यालय का निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : SULTANPUR
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। डीएम व सीडीओ ने बृहस्पतिवार को स्थानीय विकास खंड के कई परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने एक स्कूल में ब्लैकबोर्ड पर बच्चों से रासायनिक सूत्र व गणित से जुड़े कई प्रश्न पूछे। कुछ बच्चों ने प्रश्नों का जवाब भी दिया। उन्होंने विद्यालय में टूटी डेस्क-बेंच देखकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति इंटरमीडिएट कॉलेज मलिकपुर बखरा का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने स्वयं कक्षाओं की जिम्मेदारी संभाली और एमडीएम को चखा। इसके बाद कंपोजिट विद्यालय मोतिगरपुर पहुंचे। यहां कक्षा आठ में प्रधानाध्यापक मन्नो श्रीवास्तव शिक्षण कार्य करती पाई गईं। डीएम ने बच्चों से स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी वीरांगनाओं का नाम पूछा। जिस पर कुछ बच्चों ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई व झलकारी बाई के बारे में बताया।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने बच्चों से गणित के साथ ही जीव विज्ञान से जुड़े कई प्रश्न ब्लैक बोर्ड पर लिखकर पूछे। कुछ बच्चों ने एक-दो सवालों का सही जवाब भी दिया। इसी विद्यालय में कक्षा सात के कक्ष में हाल में आपूर्ति की गई डेस्क-बेंच टूटी देखकर नाराजगी जताई। शिक्षण कार्य की गुणवत्ता परखने के बाद दोनों अधिकारियों ने एमडीएम को चखा और उसकी गुणवत्ता की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति इंटरमीडिएट कॉलेज मलिकपुर बखरा में कक्षा नौ में सरिता त्रिपाठी संस्कृत विषय का शिक्षण कार्य कर रही थीं। यहां भी डीएम ने बच्चों से सवाल-जवाब किए। छात्र शिवांश पटेल व शिवम कुमार ने बड़ी सहजता से कई सवालों का उत्तर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed