{"_id":"6956b7eca0a73065f90cac0c","slug":"district-team-winner-of-urmu-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-147322-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: यूआरएमयू की जिला टीम बनी मंडल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: यूआरएमयू की जिला टीम बनी मंडल विजेता
Thu, 01 Jan 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 01 Jan 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट की विजेता टीम। स्राेत- यूआरएमयू
सुल्तानपुर। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन लखनऊ मंडल की ओर से तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन रेलवे के स्टेडियम चारबाग में किया गया। प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल की रायबरेली, वाराणसी, अयोध्या, सुल्तानपुर, ब्रिज वर्कशॉप, रनिंग, मेडिकल, इलेक्ट्रिकल, कैरिज एवं वैगन सहित 16 टीमों ने भाग लिया।
सुल्तानपुर की टीम ने लीग मैच में रायबरेली को हरा दिया। बुधवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में सुल्तानपुर ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण करने का फैसला लिया। ब्रिज वर्कशॉप की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 129 रन बनाया। जवाब में उतरी सुल्तानपुर की टीम ने 10 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य पूरा कर विजेता बनी। सुल्तानपुर टीम के कप्तान सतीश यादव को मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। टीम की तरफ से अर्जुन यादव, राज वर्मा, अजीत सिंह, अभिषेक, नवनीत, हर्ष, अर्जुन आरए, शिवनाथ व निशांत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। विजेता व उपविजेता टीम को लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
जिले के शाखा मंत्री पंकज दुबे, शाखा अध्यक्ष बृजेश यादव, उपाध्यक्ष व टीम के कोच रईश अहमद, मीडिया प्रभारी व टीम प्रबंधक मिथिलेश पांडेय, संगठन मंत्री व टीम के उप-कप्तान इंद्रजीत कुमार, मंडल उपाध्यक्ष यूथ विंग मुकेश कुमार सहित सभी पदाधिकारियों ने टीम के विजेता होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।