{"_id":"6a722f7791611b95d70386e6","slug":"district-players-won-15-medals-at-the-state-level-taekwondo-championship-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-162073-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: राज्य स्तरीय ताइक्वांडो में जिले के खिलाड़ियों ने जीते 15 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: राज्य स्तरीय ताइक्वांडो में जिले के खिलाड़ियों ने जीते 15 पदक
Tue, 04 Aug 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ी। स्रोत- प्रशिक्षक
सुल्तानपुर। लखनऊ में हुई राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सुल्तानपुर जिले के खिलाड़ियों ने कुल 15 पदक हासिल किए। इनमें नौ स्वर्ण, पांच रजत और एक कांस्य पदक शामिल हैं।
यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित हुई थी।
प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में प्रियांशु तिवारी 78 किलोग्राम और साक्षी 63 किलोग्राम में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। दोनों का चयन अब अक्तूबर में ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए हुआ है। वहां उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। सब-जूनियर वर्ग में यथार्थ मौर्य 44, और सत्यांश आर श्रीवास्तव 44 किलोग्राम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
फ्रेशर वर्ग में विजेता वर्मा 65,शालिनी ओझा 49, अनन्या वर्मा 18, सारांश एस निर्मल 36, विधान वर्मा 46,वैष्णवी चौरसिया 35, माही गौतम 29, अनवी 43, तथा अलंकृता लाल 27 किलोग्राम में में स्वर्ण पदक जीता है।
इसी वर्ग में समीक्षा श्रीवास्तव 43, महक सोनी 57, शालिनी 38, विवाश्वत 25, तथा हर्ष गौतम 21 किलोग्राम में रजत पदक अपने नाम किया है, जबकि वैभव चौरसिया 24 किलोग्राम में कांस्य पदक जीता है। प्रशिक्षक व राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता अमीना बानो ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता नियमित अभ्यास, अनुशासन और कठिन परिश्रम का परिणाम है।