{"_id":"695aaa944e6a7199e203fef7","slug":"district-judge-declares-local-retirement-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-147546-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: जिला जज ने स्थानीय अवकाश किया घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: जिला जज ने स्थानीय अवकाश किया घोषित
Sun, 04 Jan 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिला न्यायाधीश सुनील कुमार ने जिलाधिकारी कुमार हर्ष एवं बार अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह से विचार विमर्श के बाद लोकल अवकाश के संबंध में सूचना जारी कर दी है। जिला जज ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति, 20 मार्च को रमजान के आखिरी शुक्रवार, 28 अक्तूबर को मूर्ति विसर्जन, 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा व 11 नवंबर को भाई दूज के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया है।
वहीं, महाशिवरात्रि व दीपावली का त्योहार रविवार के दिन पड़ने की वजह से उसके बदले में 26 अगस्त को बारावफात व 28 अगस्त को रक्षाबंधन के लिए लोकल अवकाश का समायोजन किया गया है। इन तारीखों पर अदालतें बंद रहेगी। जिला जज ने लोकल अवकाश के संबंध में फैमिली कोर्ट जज, एमएसीटी जज व अमेठी व सुल्तानपुर जिले से जुड़े सभी न्यायिक अधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी सूचना भेजने का आदेश दिया है। (संवाद)