फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   District boundaries sealed, police deployed

सील की गईं जिले की सीमाएं, पुलिस तैनात

Tue, 24 Mar 2020 08:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
District boundaries sealed, police deployed
सुल्तानपुर। कोरोना वायरस को लेकर प्रदेश में जारी हुए हाई अलर्ट के बाद मंगलवार को जिले की सीमाओं को पुलिस ने सील कर दिया। हर आने-जाने वाले लोगों की पुलिस कर्मियों ने जांच कर उन्हें घर में रहने की हिदायत दी। इसके साथ ही संबंधित थानाध्यक्ष और सीओ क्षेत्र में निकलकर लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन

एसपी शिवहरी मीणा ने मंगलवार को जिले वा सियों को नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव के लिए जिले की सभी सीमाओं को सील करने का आदेश दे दिया।
विज्ञापन

एसपी का आदेश मिलते ही पुलिस ने जनपद की सीमाओं पर स्थित कूरेभार, अखंडनगर, चांदा, धम्मौर, प्रतापगंज, बंधुआकलां और हलियापुर में बैरियर लगाकर सील कर दिया। जिले की सीमा को सील करने के बाद वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने हर आने-जाने वाले लोगों की सघन जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहुत जरूरी होने पर पुलिस ने दूसरे जिलों से आने वाले लोगों का नाम, पता, मोबाइल नंबर, फोटो व पहचान पत्र लेने के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया। एसपी शिवहरी मीणा ने बताया कि इस महामारी से बचाव के लिए जिले की पुलिस पूरी तरह सतर्क है।
उन्होंने कहा कि जिले में धारा 144 लागू है। ऐसे में मात्र आवश्यक कार्य होने पर ही अपने घरों से बाहर निकले। कही पर भी भीड़ न लगाएं। लोगों से दूरी बनाकर रखें। अफवाहों से सावधान रहें। अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की नजर है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी सी. इंदुमती ने कहा कि कुछ लोग भ्रामक बातें फैला रहे हैं। डीएम ने कहा कि कुछ लोगों ने भ्रामक बातें फैलाईं कि पेट्रोल पंपों पर बाइक को एक लीटर पेट्रोल और गाड़ी वालों को मात्र पांच लीटर पेट्रोल ही दिया जाएगा। शासन-प्रशासन की ओर से ऐसा कोई आदेश नहीं दिया गया है।

सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक बातों और अफवाहों पर जिला प्रशासन की पैनी नजर है। ऐसे लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed