फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Direct bus service will start for Prayagraj and Varanasi

Sultanpur News: बिजेथुआ महाबीरन धाम से प्रयागराज व वाराणसी के लिए शुरू होगी सीधी बस सेवा

Wed, 06 Sep 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 06 Sep 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Direct bus service will start for Prayagraj and Varanasi
सूरापुर (सुल्तानपुर)। पौराणिक धर्मस्थली बिजेथुआ महाबीरन धाम से अब प्रयागराज और वाराणसी के लिए सीधी बस सेवा का संचालन किया जाएगा। सरकारी जमीन मिलने पर यहां बस स्टेशन और यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय का निर्माण कराया जाएगा। मंगलवार देर शाम इसकी घोषणा प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने की। वे बिजेथुआ महाबीरन धाम में महाआरती में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन



उन्होंने बीते दिनों की चर्चा करते हुए कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव से पूर्व जब वे बजरंगबली का दर्शन करने आए थे तो उस समय स्थानीय लोगों ने कहा था कि आप विधायक बन जाएंगे। उन्हें पार्टी ने टिकट दिया और विधायक बन गए। विधायक बनने के बाद मैं फिर बजरंग बली के दरबार में मत्था टेकने पहुंचा तो लोगों ने कहा कि आप मंत्री बन जांगे। बजरंगबली की कृपा से मंत्री बनने के बाद बजरंग बली का दर्शन करके उनका आशीर्वाद लेने आया हूं।
विज्ञापन



वे महाआरती में शामिल हुए। यहां पहुंचने पर उनका कादीपुर के भाजपा विधायक राजेश गौतम, आयोजक बृजेश सिंह व व्यवस्थापक राहुल सिंह बजरंग ने फूल-माला एवं हनुमान जी का चित्र भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रवण सुल्तानपुरी ने सुन लो मेरी पुकार, पवनसुत विनती बारंबार... से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिवहन राज्यमंत्री के आगमन तक भजनों से माहौल भक्तिमय हो गया। इस मौके पर राहुल सिंह बजरंग, रितेश दुबे, शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिलेदार सिंह, नरेंद्र प्रताप सिंह, विक्की वर्मा व जगदंबा प्रसाद उपाध्याय समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed