{"_id":"64628232c493f83116047394","slug":"dinesh-became-unopposed-bhadaiya-block-chairman-sultanpur-news-c-13-1-237122-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दिनेश दूसरी बार निर्विरोध बने भदैंया ब्लॉक अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दिनेश दूसरी बार निर्विरोध बने भदैंया ब्लॉक अध्यक्ष
Tue, 16 May 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 16 May 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की क्षेत्रीय इकाइयों के त्रैवार्षिक अधिवेशन में सोमवार को भदैंया ब्लॉक की कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। दिनेश उपाध्याय दूसरी बार ब्लॉक अध्यक्ष, विपिन यादव मंत्री और प्रमेंद्र विक्रम सिंह निर्विरोध कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
जिला प्रवक्ता राहुल तिवारी ने बताया कि क्षेत्रीय इकाइयों में चल रहे त्रैवार्षिक अधिवेशन में भदैंया ब्लॉक का चुनाव नगर निकाय चुनाव के कारण स्थगित करना पड़ा था। सोमवार को पर्यवेक्षक राजीव मिश्र, चुनाव अधिकारी द्वारिका प्रसाद यादव व कृष्ण चंद्र मिश्र की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई।
अध्यक्ष पद के लिए दिनेश उपाध्याय, मंत्री के लिए विपिन यादव व कोषाध्यक्ष के लिए प्रमेंद्र विक्रम सिंह ने नामांकन किया। नियत समय तक अध्यक्ष, मंत्री व कोषाध्यक्ष के लिए केवल एक ही नामांकन प्राप्त हुआ जो वैध पाया गया।
विज्ञापन
पर्यवेक्षक राजीव मिश्र ने तीनों पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक आदिल रसीद ने की। इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पांडेय, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष रमेश तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष राम आशीष मौर्य व मुनेंद्र मिश्र समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।