फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Dihorrea uncontrolable

थम नहीं रहा जिले  डायरिया का प्रकोप

Fri, 19 May 2017 10:29 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 19 May 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
Dihorrea uncontrolable
कई मासूम चपेट में - फोटो : अमर उजाला

भीषण गर्मी में संक्रामक बीमारियों ने पांव पसार लिए हैं। जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी-पीएचसी तक में डायरिया व बुखार से पीड़ित मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। हालत यह है कि जिला अस्पताल के सभी बेड मरीजों से भरे हैं। ‘अमर उजाला’ ने शुक्रवार को जिला अस्पताल का जायजा लिया तो मरीज व तीमारदार बेहाल नजर आए।     भीषण गर्मी में संक्रामक बीमारियों ने पांव पसार लिए हैं।

विज्ञापन


बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग रोजाना पेट दर्द, उल्टी-दस्त, तेज बुखार से पीड़ित होकर जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों में ज्यादा संख्या बच्चों की है। जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड से लेकर जनरल वार्ड तक में बेड खचाखच भरे हैं। कूरेभार की इरूल निवासी कमलेश कुमारी (35), तिवारी का पुरवा की प्रिया (7), अंकित (3) , सैफुल्लागंज निवासी अफसर (28), शहर के विवेक नगर निवासी प्रदीप (40) समेत कई लोग जिला अस्पताल में डायरिया से पीड़ित होकर भर्ती हुए हैं। दूसरी तरफ जिले के ग्रामीण अंचलों में भी स्थित सीएचसी व पीएचसी पर मरीजों को भर्ती किया गया है। लगातार डायरिया से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है।             
विज्ञापन

                                  
चिकित्सक सतर्क : सीएमओ                                    
विज्ञापन
विज्ञापन

सुल्तानपुर। सीएमओ डॉ. रमेश चंद्रा ने बताया कि मौजूदा समय में अधिकतर लोग डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। चिकित्सकों की पूरी व्यवस्था है। सीएचसी-पीएचसी पर तैनात चिकित्सकों को निर्देश दिया गया है कि जो भी मरीज डायरिया से पीड़ित होकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे उन्हें तत्काल भर्ती किया जाए।             

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed