फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Digital libraries will be built in 200 Gram Panchayats

Sultanpur News: 200 ग्राम पंचायतों में बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी

Fri, 23 May 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 23 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Digital libraries will be built in 200 Gram Panchayats
सुल्तानपुर। परिषदीय व माध्यमिक विद्यालय के छात्रों को गांव में ही विभिन्न पाठ्य पुस्तकों को पढ़ने की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए पहले चरण में 200 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएगी। यहां पहुंचकर छात्र ऑनलाइन भी विभिन्न पुस्तकें पढ़ सकेंगे।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर पंचायतीराज विभाग ने इसके लिए करीब 200 ग्राम पंचायतों का चयन किया है। इसका प्रस्ताव निदेशालय को भेज दिया गया है। प्रस्ताव की स्वीकृति मिलने के बाद डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएगी। लाइब्रेरी बनाने के लिए पंचायतीराज विभाग ने बड़े पंचायत भवनों वाली ग्राम पंचायतों का चयन किया है।
विज्ञापन


इसके अलावा अतिरिक्त कक्ष बनाने वाली ग्राम पंचायतों का भी चयन किया गया है। चयनित ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों में एक बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। इसमें कुछ पुस्तकें भी रखी जाएंगी। छात्रों की जरूरत के मुताबिक ऑनलाइन व डिजिटल लाइब्रेरी में मौजूद पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेज व कुर्सी की व्यवस्था भी होगी। जिला पंचायतराज अधिकारी अभिषेक शुक्ल ने इसके लिए एक संस्था का चयन शासन की ओर से किया है। संस्था लाइब्रेरी की स्थापना कराएगी। चयन के बाद कुर्सी, मेज व अन्य सामान की खरीद डीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी की संस्तुति पर जेम पोर्टल से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed