फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Did developed Farming, gained sucess

सूरन-बंडा की खेती से चमकाई तकदीर

Wed, 28 Jun 2017 10:01 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 28 Jun 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
Did developed Farming, gained sucess
प्रगतिशील किसान हैं अशोक - फोटो : अमर उजाला

दृढ़ इच्छा शक्ति और परिश्रम से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है पीपी कमैचा ब्लॉक क्षेत्र के शेरपुर परसरामपुर के किसान अशोक कुमार वर्मा ने। उन्होंने सूरन व बंडा की खेती कर अपनी तकदीर संवार ली है। देश-विदेश में अपना उत्पाद बेच कर सुल्तानपुर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। धान के बेहतर उत्पादन के लिए उन्हें 2001 में तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह ने कृषि रत्न से सम्मानित किया था।        

विज्ञापन


   
प्रतापपुर कमैचा ब्लॉक के शेरपुर परसरामपुर निवासी अशोक कुमार वर्मा सूरन व बंडा की खेती करने वाले जिले के इकलौते बड़े किसान हैं। पिछले 11 साल से वे लगातार सूरन व बंडा की खेती करते चले आ रहे हैं। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज फैजाबाद से सूरन व बंडा का बीज लाकर खेत में बोआई करते हैं। करीब 10 माह में तैयार होने वाली फसल की खोदाई करवाकर बीज उत्पादन के लिए बेच देते हैं।
विज्ञापन


2001 से पहले अशोक सिर्फ धान, गेहूं, अरहर, चना, मटर, ज्वार, बाजरा आदि की खेती करते थे। तब उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसके बाद अशोक ने सब्जी की खेती के हाथ आगे बढ़ाया और अपने भाई शिवकुमार वर्मा के साथ नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज फैजाबाद जाकर सूरन व बंडा का बीज खरीदा। केरल, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ के अलावा सूबे के 15 से 20 जिलों में बीज उत्पादन के लिए सूरन व बंडा बेचते हैं। धान उत्पादन के लिए उन्हें तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह ने वर्ष 2001 में कृषि रत्न से सम्मानित किया था।            

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed