फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Dhanteras, purchase of 100 crores

धनतेरस पर चमका बाजार, 100 करोड़ की खरीद

Thu, 12 Nov 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras, purchase of 100 crores
सुल्तानपुर में धनतेरस पर बर्तनों की खरीदारी करते लोग। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। जिले में बृहस्पतिवार को धनतेरस पर लॉकडाउन की मंदी व कोरोना की दहशत हवा हो गई। बर्तन, कपड़ा, सराफा, वाहन व इलेक्ट्रॉनिक सामानों की जमकर बिक्री हुई। पिछले साल 70 करोड़ की तुलना में जिले में इस बार करीब 100 करोड़ रुपये का कारोबार धनतेरस पर हुआ। जिले में 25 करोड़ रुपये के चार पहिया वाहन, 20 करोड़ के दो पहिया वाहन बिके। सराफा कारोबार में कोरोना के असर के बावजूद करीब 30 करोड़ रुपये के आभूषण व सिक्के बिके।
विज्ञापन

धनतेरस पर बर्तन बाजार भी पूरे दिन चमकता रहा। करीब नौ करोड़ रुपय के बर्तन बिक गए। इसी तरह कपड़ा नौ करोड़ रुपये, मोबाइल फोन, अलमारी व इलेक्ट्रॉनिक सामान करीब सात करोड़ रुपये का बिका। धनतेरस को लेकर सुबह से बाजारों की चहल-पहल बढ़ गई थी। दूसरी बेला से शहर व ग्रामीण अंचल की बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी। शहर के चौक, ठठेरी बाजार, जीएन रोड समेत लगभग सभी इलाकों में मौजूद आभूषण, वस्त्र, बर्तन व अन्य सामानों की खरीदारी में महिलाओं की खासी भीड़ रही। महंगाई को दरकिनार कर लोगों ने दीपावली पूजन के लिए नए डिजाइन के सोने व चांदी के गणेश-लक्ष्मी की खरीदारी की।
विज्ञापन

ऑटोमोबाइल शोरूमों पर रही ग्राहकों की भीड़
धनतेरस के दिन बृहस्पतिवार को ऑटोमोबाइल सेक्टर गुलजार रहा। लगभग सभी शोरूमों पर भारी भीड़ देखी गई। मोटर साइकिल व बुलेट खरीदने वाले लोगों ने एडवांस बुकिंग भी करा रखी थी। बावजूद इसके डिलीवरी लेने में लोगों के पसीने छूट गए। बुलेट खरीदने वाले लगभग 200 लोग एडवांस बुकिंग कराने के बाद भी धनतेरस पर गाड़ी नहीं पा सके। शोरूम संचालक मिर्जा सगीर बेग के मुताबिक तकरीबन 200 लोगों ने बुलेट की बुकिंग कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें 50 लोगों को ही गाड़ी मुहैया हो सकी। शेष को दीपावली व भैया दूज तक डिलीवरी की जाएगी। रतनदीप हीरो के प्रोप्रराइटर दीपक जैन ने बताया कि ग्राहकों में बाइक खरीद को लेकर खासा उत्साह रहा। जिले में करीब 800 मोटर साइकिलों की बिक्री हुई है। वहीं चार पहिया वाहनों की बिक्री में भी धनतेरस पर तेजी देखी गई। जिले में करीब 70 चार पहिया वाहन धनतेरस पर ग्राहकों ने खरीदे। एक अनुमान के मुताबिक जिले में चार पहिया वाहनों का करीब 25 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। वहीं, 20 करोड़ की बाइकें बिकीं।
चांदी के सिक्कों की हुई बिक्री
धनतेरस पर जिले में सराफा व्यवसाय तेज रहा। लोगों ने धनतेरस पर चांदी के छोटे-मोटे सामान, बर्तन, मूर्तियां व लक्ष्मी-गणेश के सिक्कों की खरीदारी की। तनिष्क शोरूम के मालिक वत्सल गुप्ता ने बताया कि धनतेरस पर छोटे-मोटे आभूषणों की ज्यादा खरीदारी हुई है। ज्यादातर लोगों ने दिवाली पर पूजा करने के लिए सोने-चांदी के लक्ष्मी-गणेश की ही खरीद की। एक अनुमान के मुताबिक जिले में करीब 30 करोड़ रुपये का सराफा कारोबार हुआ है।
बर्तन की दुकानों पर उमड़ी भीड़
धनतेरस पर बृहस्पतिवार को बर्तन खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। किचन के लिए लोगों ने इस पर्व पर बर्तनों की जमकर खरीद की। तांबे से लेकर लोहे और पीतल के बर्तनों की डिमांड भी खूब रही। सबसे ज्यादा थाली, प्लेट, कटोरी, तवा, कूकर, चिमटी व पतीले की खरीद हुई।
वहीं, आधुनिक किचन में इस्तेमाल होने वाले सामानों की खूब बिक्री हुई। अलमारियों की बिक्री भी जोरों पर रही। मेट्रो अलमारी के विक्रेता अब्दुल जौद ने बताया कि कोरोना के बावजूद लोगों ने अलमारियों की अलग-अलग मॉडलों की खरीद की। सभी अलमारियों के साथ श्योर गिफ्ट भी दिए गए। धनतेरस पर बर्तनों की खरीदारी की। इसलिए बर्तन दुकानदारों ने टेंट लगाकर धनतेरस पर ग्राहकों को बर्तन बेचा। जिले में करीब नौ करोड़ रुपये के बर्तन की खरीदारी हुई।
बेहतर रहा कपड़े का कारोबार
कपड़ा बाजार में भी धनतेरस पर काफी धूम रही। शहर समेत ग्रामीण इलाके की छोटी से बड़ी कपड़ा की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। रेडीमेड के साथ थान वाले कपड़े की भी डिमांड खूब रही। इसमें लोगों के पास 200 से लेकर ढाई हजार रुपये मीटर तक के विकल्प मौजूद रहे। कपड़ा व्यवसायी कुलदीप बरनवाल ने बताया कि धनतेरस पर महिलाओं, बड़ों व बच्चों ने अपने मनपसंद कपड़ों की खरीदारी की। ठंड के आगमन के चलते धनतेरस पर कंबल के अलावा रजाई, गद्दे और तौलिया की भी जमकर खरीद हुई। जिले में करीब नौ करोड़ रुपये के कपड़े की खरीदारी हुई।
इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों पर रही आकर्षक छूट
धनतेरस पर इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में छूट के साथ सामानों की जमकर बिक्री हुई। एलईडी, टीवी, फ्रीज, वॉशिंग मशीन, आरओ, ओवन समेत अन्य सामानों पर दो से तीन हजार रुपये तक की ग्राहकों को छूट दी गई। व्यवसायी राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस बार कई सामानों पर श्योर गिफ्ट और कैश डिस्काउंट भी ग्राहकों को दिया गया। जिले में इलेक्ट्रॉनिक सामानों में भी तेजी रही। इलेक्ट्रॉनिक सामानों में कुल छह करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
चाइनीज मोबाइल के बजाय इंडियन मोबाइल कंपनियों पर लोगों ने ज्यादा भरोसा जताया है। इस बार धनतेरस पर सात से लेकर 15 हजार रुपये के मोबाइल की खूब बिक्री हुई। दुकानदारों ने आकर्षक ऑफर के साथ ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम किया। जिले में करीब एक करोड़ रुपये के मोबाइल की बिक्री हुई।

देसी झालरों व दीयों से गुलजार हुए प्रतिष्ठान
धनतेरस पर बृहस्पतिवार को लोग घरों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों को सजाने में मशगूल दिखे। सुबह से ही भवनों को झालरों से सजाया गया। व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर भी साज-सज्जा के सामान लगाए गए। शाम होने के बाद बाजार और शहर के अन्य इलाकों में झालरों की चमक देखने लायक रही। मिट्टी के दीये भी लोगों ने खूब जलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed