{"_id":"6a36d650708baf633c02eb25","slug":"dhammaur-substation-down-for-three-hours-population-of-50000-faced-power-outage-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-158860-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: धम्मौर उपकेंद्र तीन घंटे ठप, 50 हजार आबादी ने झेली बिजली कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: धम्मौर उपकेंद्र तीन घंटे ठप, 50 हजार आबादी ने झेली बिजली कटौती
Sat, 20 Jun 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
धम्मौर। धम्मौर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को शुक्रवार रात तीन घंटे बिजली संकट झेलना पड़ा। हाईटेंशन लाइन में खराबी के कारण करीब 50 हजार आबादी को भीषण गर्मी और उसम में परेशानी हुई। बिजली गुल रहने से घरेलू कामकाज और पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई।
शुक्रवार देर शाम करीब आठ बजे मेन लाइन के एक फेस में खराबी आ गई थी। बिजली कर्मियों ने रात में गश्त कर खराबी तलाशने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद रात लगभग 11 बजे खराबी दूर की गई। इसके बाद धम्मौर, बनकेपुर और कूड़धाम फीडरों की आपूर्ति बहाल हो सकी। जेई सचिन यादव ने बताया कि हाईटेंशन लाइन में एक फेस गायब था। क्षेत्रवासियों में आए दिन के फॉल्ट और खराबी से नाराजगी है।
अन्य क्षेत्रों में बिजली कटौती और रोस्टिंग
शनिवार दोपहर धम्मौर उपकेंद्र के बनकेपुर फीडर पर पेड़ गिरने से खंभा टूट गया। सरैया समेत करीब 20 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हुई। अवर अभियंता सचिन यादव ने बताया कि मरम्मत कार्य जारी है। वहीं, भदैंया ब्लॉक के लोलेपुर, भदैया और दरियापुर उपकेंद्रों में रात की रोस्टिंग से ग्रामीण परेशान हैं। अवर अभियंता हिम्मत सिंह ने हाईटेंशन लाइन की रोस्टिंग को इसका कारण बताया।