{"_id":"627fecde4994772cd56193e6","slug":"devlopment-sultanpur-news-lko630612465","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में बनाए जाएंगे 25 बड़े व 100 छोटे पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में बनाए जाएंगे 25 बड़े व 100 छोटे पार्क
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करतीं सांसद मेनका गांधी।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। शहर को हरा-भरा व आकर्षक बनाने के लिए सांसद मेनका गांधी 25 बड़े व 100 छोटे पार्क बनवाने के लिए आगे आई हैं। शनिवार को नगर क्षेत्र के प्रमुख लोगों, सभासदों व अधिकारियों के साथ बैठक करके इसकी योजना तैयार करने का निर्देश दिया है। कहा कि सुखवन के नाम से बनने वाले पार्क से शहर खूबसूरत व सुंदर हो सकेगा।
संसदीय क्षेत्र के दौरे के दूसरे दिन शनिवार को भाजपा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ने मोतिगरपुर विकास खंड में 26 लाख रुपये की लागत से कराए गए विभिन्न कार्यों का लोकार्पण किया। पीडब्ल्यूडी की ओर से निर्मित एक सड़क का विधायक राजप्रसाद उपाध्याय व अधिशाषी अभियंता धर्मेंद्र अहिरवार की मौजूदगी में लोकार्पण किया। इसमें ब्लॉक कार्यालय गेट, अभिलेखागार समेत अन्य कार्य शामिल हैं। हमजावाद, दियरा, महमूदपुर जंगल, बाघसराय समेत अन्य ग्राम पंचायतों में आयोजित चौपाल में सांसद ने कहा कि मैं मां के रूप में लोगों की सेवा करने आती हूं। गांव में भूमि विवाद खत्म करने लिए जल्द ही लेखपाल जाएंगे।
इसके लिए डीएम की ओर से जल्द ही गांवों में लेखपाल के बैठने के लिए रोस्टर जारी होगा। उन्होंने हमजाबाद में लेखपाल की तैनाती व बिरईपुर में तालाब पर अवैध निर्माण को रोकने का निर्देश एसडीएम को दिया। कोरोना काल में प्रधानों की ओर से किए गए सेवा कार्य को एक किताब में संजोने की सलाह दी। उन्होंने कोरोना काल में मौत के शिकार हुए लोगों के बच्चों की शिक्षा के लिए चलाई गई छात्रवृत्ति योजना की सराहना की।